विज्ञापन

सुरक्षित भारत लौटी अल्बानिया में फंसी MP की महिला पहलवान, वीडियो कॉल पर पिता ने सीएम मोहन का जताया आभार

MP Women Wrestler Return Home: सीएम मोहन के गृहनगर उज्जैन की निवासी प्रियंशी प्रजापति अल्बानिया की राजधानी तिराना में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में भाग लेने गई थीं,लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वह वहां फंस गई थीं. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री यादव ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए.

सुरक्षित भारत लौटी अल्बानिया में फंसी MP की महिला पहलवान, वीडियो कॉल पर पिता ने सीएम मोहन का जताया आभार
MP FEMALE WRESTLER STRANDED IN ALBANIA RETURNS INDIA SAFELY
भोपाल:

Priyanshi Prajapati Returns Home: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अल्बानिया में फंसी मध्य प्रदेश की महिला पहलवान प्रियंशी प्रजापति गुरुवार दोपहर सुरक्षित भारत लौट आई हैं. इंटरनेशनल लेवल के महिला रेसलर प्रियंशी के सुरक्षित घर लौटने पर पिता मुकेश प्रजापति ने खुशी जताई है. प्रियंशी के पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर बात की और आभार जताया.

सीएम मोहन के गृहनगर उज्जैन की निवासी प्रियंशी प्रजापति अल्बानिया की राजधानी तिराना में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में भाग लेने गई थीं,लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वह वहां फंस गई थीं. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री यादव ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए.

ये भी पढ़ें-इलाज में बीमार की खत्म हुई जमा-पूंजी, डायलिसिस पर जिंदा मुकेश ने अब प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

सीएम मोहन ने चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर प्रियंशी को दी बधाई

रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंशी के पिता मुकेश प्रजापति ने बताया कि, प्रियंशी गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भारत लौट आई. मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि सीएम मोहन ने चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर प्रियंशी को बधाई दी. यही नहीं, सीएम मोहन उज्जैन की होनहार पहलवान प्रियंशी के भारत लौटने पर परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत भी की.

अल्बानिया में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपिनशिप में रजत पदक जीता

अल्बानिया में आयोजित इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपिनशिप में रजत पदक जीता

प्रियंशी ने अल्बानिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

गौरतलब है प्रियंशी प्रजापित के सुरक्षित घर लौटने पर पिता मुकेश प्रजापति ने बेटी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री मोहन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रियंशी ने 24 से 28 फरवरी के बीच अल्बानिया में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 26 फरवरी को रजत पदक हासिल किया.

ये भी पढ़ें-Viral Reel: 'शक्ल अच्छी नहीं तो क्या, सरकारी नौकरी तो है' वायरल वीडियो से खतरे में आया 6 ट्रेनी आरक्षकों का भविष्य

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीतने वाली प्रियंशी के अल्बानिया में फंसे होने की सूचना के बाद सीएम मोहन ने पिता मुकेश प्रजापति को सुरक्षित भारत लाने का आश्वासन दिया था. गुरुवार सुबह जब प्रियंशी भारत लौटी तो सीएम मोहन ने एक बार फिर परिवार से संपर्क किया. प्रियंशी करीब गुरुवार 11:30 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची.

ये भी पढ़ें-इलाज में बीमार की खत्म हुई जमा-पूंजी, डायलिसिस पर जिंदा मुकेश ने अब प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पिता मुकेश शर्मा ने बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए CM का जताया आभार

प्रियंशी के पिता मुकेश प्रजापति ने कहा कि उन्हें अचानक मुख्यमंत्री का फोन आया और उन्होंने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उनकी बेटी ही नहीं, बल्कि विदेश में मौजूद अन्य भारतीय पहलवान भी सुरक्षित अपने देश लौट सके. इसके लिए सीएम का आभारी हूं. प्रियंशी ने कहा, सीएम ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उनकी चिंता की और लगातार संपर्क में रहे. 

पिता मुकेश प्रजापति ने सीएम का जताया आभार

पिता मुकेश प्रजापति ने सीएम का जताया आभार

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान है प्रियंशी प्रजापति, अल्बानिया रजत पदक लेकर लौटी

उल्लेखनीय है इंटरनेशल लेवल की महिला पहलवान प्रियंशी प्रजापति मध्य प्रदेश की पहली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. प्रियंशी एशियन चैंपियनशिप में वियतनाम में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं. वहीं, हाल ही में विश्व रैंकिंग सीरीज में भी उन्होंने दो ओलंपियन पहलवानों को हराकर रजत पदक जीता है.

ये भी पढ़ें-'गोद में बिठाता है, कभी कपड़ों में हाथ डालता है', छात्राओं का गंभीर आरोप, पॉक्सो एक्ट में टीचर पर दर्ज हुआ FIR

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close