RTE Admission 2026: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026–27 में निजी स्कूलों (Free School Admission MP) की प्रथम प्रवेशित कक्षाओं में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन (RTE Online Application) प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी. अभ्यर्थी 28 मार्च 2026 तक पोर्टल पर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. संपूर्ण प्रक्रिया आर.टी.ई. पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है, जहां आवेदन फॉर्म का प्रारूप और विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. पात्र विद्यार्थियों का चयन 2 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

RTE Admission 2026-27 MP: मध्य प्रदेश में RTE Admission
समय-सारिणी जारी, जिलों को दिए निर्देश
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026–27 के लिए निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश की समय-सारिणी जारी कर दी गई है. इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी भेजे जा चुके हैं. समय-सारिणी और गाइडलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें अभ्यर्थी किसी भी समय देख सकते हैं.
पारदर्शी लॉटरी प्रणाली, ऑनलाइन सुविधा और पूर्व सत्यापन प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को सुगमता मिलेगी. कमजोर एवं वंचित वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल आगामी सत्र में भी अहम भूमिका निभाएगी.
9 मार्च से दिखाई जाएंगी उपलब्ध सीटें
जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में उपलब्ध सीटों का प्रदर्शन 09 मार्च 2026 से पोर्टल पर कर दिया जाएगा. अभ्यर्थी स्कूलों में उपलब्ध कक्षाओं, सीटों की संख्या और विकल्पों को ऑनलाइन देख सकेंगे. वंचित समूह और कमजोर वर्ग के छात्र 13 मार्च से 28 मार्च तक आवेदन और पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. आवेदन के साथ पात्रता सम्बंधित एक अनिवार्य दस्तावेज अपलोड करना होगा.
त्रुटि सुधार और दस्तावेज सत्यापन का अवसर
आवेदन जमा करने के बाद भी अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा. 14 मार्च से 30 मार्च के बीच अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित स्कूल के संकुल केन्द्र में अधिकृत सत्यापनकर्ता से करवा सकेंगे.
प्रशासन का कहना है कि लॉटरी से पहले सत्यापन हो जाने से छात्रों को स्कूल आवंटन के बाद दस्तावेजों की कमी या त्रुटि के कारण प्रवेश रद्द होने की समस्या नहीं होगी.
2 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी, SMS से मिलेगी सूचना
2 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से छात्रों को निजी स्कूलों में सीटों का आवंटन किया जाएगा. लॉटरी के परिणाम अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजे जाएंगे. इसके साथ ही पूरी सूची आर.टी.ई. पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी.
न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित
सत्र 2026–27 में प्रवेश के लिए आयु सीमा इस प्रकार रखी गई है :
नर्सरी/के.जी.-1/के.जी.-2:
- न्यूनतम आयु – 3 वर्ष
- अधिकतम – 4 वर्ष 6 माह
- आयु की गणना 31 जुलाई 2026 की स्थिति में की जाएगी.
कक्षा 1:
- आयु सीमा – 6 वर्ष से अधिक से 7 वर्ष 6 माह
- आयु की गणना 30 सितम्बर 2026 की स्थिति में की जाएगी.
यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27: अब गरीब का बच्चा भी पढ़ेगा; इस सत्र से छत्तीसगढ़ में RTE की सीटें बढ़ीं, नए नियम जारी
यह भी पढ़ें : Right to Education: एमपी में हर चौथे बच्चे को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने की फीस दे रही है सरकार - CM मोहन
यह भी पढ़ें : RTE Addmission: MP में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण आज से , इस दिन निकलेगी लॉटरी
यह भी पढ़ें : Holi 2026: रंगों के पर्व होली को देश में दिए गए कई नाम, जानें कहां कैसी है रंगोत्सव की कहानी?