विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2025

जहां हुई राजा रघुवंशी की हत्या, मेघालय में वहां परिवार ने किया अनुष्ठान, 2 माह पहले हनीमून पर हुआ था मर्डर

Raja-Sonam Raghuvanshi News: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 23 मई को हत्या हुई थी. इसके लगभग दो महीने बाद राजा का परिवार उसी जगह अनुष्ठान करने पहुंचा, जहां हत्या को अंजाम दिया था.

जहां हुई राजा रघुवंशी की हत्या, मेघालय में वहां परिवार ने किया अनुष्ठान, 2 माह पहले हनीमून पर हुआ था मर्डर

Raja Raghuvanshi Murder: हनीमून के दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार पूजा करने मेघालय पहुंचा. परिवार ने गुरुवार को राजा की आत्मा की शांति के लिए सोहरा में उसी जगह अनुष्ठान किया, जहां उसकी हत्या की गई थी. पूजा वेइसाडोंग फॉल्स के निकट सुनसान पार्किंग स्थल पर की गई थी. राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी परिवार के साथ देश को झकझोर देने वाली इस जघन्य हत्या के बाद पूर्वोत्तर राज्य पहुंचे थे. इस दौरान विपिन ने हत्यारोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

Latest and Breaking News on NDTV

हत्या का आरोप राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाह पर लगा है. इसके अलावा तीन अन्य हत्यारोपी हैं, जिन्होंने राजा की सोहरा में हत्या की थी. सोनम उस दौरान उनके साथ मौजूद थी और उसने शव भी खाई में फेंकने में मदद की थी.

अनुष्ठान के बाद भावुक हुए विपिन ने कहा, 'हम उस स्थान पर आना चाहते थे, जहां हमारे राजा ने अंतिम सांस ली थी. किसी भी परिवार को ऐसा नहीं करना पड़े, लेकिन यह हमारे लिए महत्वपूर्ण था.'

23 मई को हुई थी हत्या

राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे. दस दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे. पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या कथित तौर पर उनकी पत्नी के इशारे पर इंदौर के तीन लोगों ने की थी. जांच से पता चला कि सोनम का राज कुशवाहा नाम के एक व्यक्ति के साथ संबंध था और उसने महीनों से हत्या की साजिश रची थी.

हत्यारों ने राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाया और फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया. सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. सोनम और राज सहित सभी पांच आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

उनके भाई ने कहा, 'हम जल्द ही न्याय की मांग करते है, जिन लोगों ने हमारे राजा की हत्या की साजिश रची, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए.'

ये भी पढ़ें- देवर-भाभी का खौफनाक कदम: मांग में भरा सिंदूर, दिया पत्नी का दर्जा... फिर दोनों ने वॉटरफॉल से कूदकर जान दी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com