विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2024

Crime: शिवपुरी मामले में CM मोहन ने बढ़ाए मदद के हाथ, इतने लाख रुपए का चेक प्रदान करेंगे मंत्री

Crime News: शिवपुरी में दलित की हत्या पर सियासत गरमा गई है. जहां एक ओर विभिन्न विपक्षी दल और दलित संगठन सरकार को घेर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार ने मदद के हाथ बढ़ाते हुए सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया है.

Crime: शिवपुरी मामले में CM मोहन ने बढ़ाए मदद के हाथ, इतने लाख रुपए का चेक प्रदान करेंगे मंत्री

MP Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव में दलित युवक की बर्बर हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. उसे लाठी-डंडों से इतना बेरहमी से पीटा गया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इंदरगढ़ में कथित तौर पर बोरवेल से खेत में पानी देने की बात पर सरपंच पदम सिंह धाकड़ और उनके परिवार के लोगों ने 28 साल के दलित युवक को बेरहमी से मारा. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

पुलिस ने लिया ये एक्शन

शिवपुरी में पानी विवाद के मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 8 लोगों पर FIR दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 4 अपराधियों की तलाश जारी है.

सीएम ने बढ़ाए मदद के हाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बारे में कहा है कि शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में नल कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में एक युवक को गंभीर चोट आई, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने का समाचार बहुत ही दुःखद है. मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं.
 

मैंने प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी को घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिवार से मिलने हेतु निर्देशित किया है, आप सहायता राशि का चेक भी पीड़ित परिवार को प्रदान करेंगे. मध्यप्रदेश में ऐसी क्रूरता एवं अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है. हमारी सरकार इस तरह के अराजक लोगों के प्रति गंभीर है. पुलिस कार्रवाई में 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

मंत्री ने ये कहा

प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रभार ज़िला शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना के अंतर्गत ग्राम इंदरगढ़ में आपसी विवाद और मारपीट की घटना में नारद जाटव जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. मैंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इस प्रकार की घटनाएं समाज में अस्वीकार्य हैं, और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. प्रदेश सरकार समाज में शांति और समानता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विपक्ष ने ऐसे घेरा

इस मामले में विपक्ष हमलावर है. कई नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है.

कांग्रेस ने नेता अरुण यादव ने कहा है कि दलितों - आदिवासियों की कब्रगाह बना मप्र. दलितों पर अत्याचार के मामले में मप्र तीसरे स्थान पर है, शिवपुरी जिले के ग्राम इंदरगढ़ दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जहाँ दबंगों ने दलित नारद जाटव को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मप्र में लॉ एंड आर्डर वेंटिलेटर पर है.

यह भी पढ़ें : Video : दबंग सरपंच ने दलित युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

यह भी पढ़ें : CM Mohan Yadav UK Visit: लंदन में 'मोहन' का रोड शो, CM ने कहा- देश में सबसे बड़े लैंड बैंक में से एक है MP

यह भी पढ़ें : MP में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती होगी ऑनलाइन, CM मोहन ने ये कहा...

यह भी पढ़ें : Bangladesh: हिंदुओं पर अत्याचार, बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास गिरफ्तार, जानिए कौन हैं ISKCON के संत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com