विज्ञापन

JEE Main 2026 Toppers List: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी, इंदौर के रिद्धेश बेंडाले बने मध्य प्रदेश टॉपर

JEE Main Session 1 2026 result declared: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इंदौर के रिद्धेश बेंडाले मध्य प्रदेश टॉप किया है.  इंदौर के रिद्धेश बेंडाले मध्य प्रदेश टॉप किया है. वहीं इंदौर की अनुष्का अग्रवाल 99.96 परसेंटाइल लेकर स्टेट गर्ल्स टॉपर बनी.

JEE Main 2026 Toppers List: जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी, इंदौर के रिद्धेश बेंडाले बने मध्य प्रदेश टॉपर

JEE Main Session 1 2026 result declared: जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इंदौर के रिद्धेश बेंडाले मध्य प्रदेश टॉप किया है. रिद्धेश बेंडाले ने 99.99 परसेंटाइल हासिल किए. रिद्धेश 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2025 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. वहीं लड़कियों में इंदौर की अनुष्का अग्रवाल 99.96 परसेंटाइल लेकर स्टेट गर्ल्स टॉपर बनी. बता दें कि देशभर में 12 छात्रों के 100 परसेंटाइल बने.

12 स्टूडेंट को मिले 100 परसेंटाइल नंबर

रिजल्ट्स में देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है.दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन 2026 के पहले सेशन में पूरे देश में पहली रैंक हासिल की है. हालांकि 100 परसेंटाइल नंबर हासिल करने वाले 12 स्टूडेंट की लिस्ट में एक भी लड़की नहीं है.  वहीं कैटेगरी की बात करें तो 100 परसेंटाइल टॉप 12 में जनरल कैटेगरी से 11 स्टूडेंट और एक स्टूडेंट OBC-NCL से शामिल हैं. 

यहां देखिए 100 परसेंटाइल वाले 12 स्टूडेंट

  • श्रेयस मिश्रा- दिल्ली 
  • नरेंद्रबाबू गारी महिथ- आंध्र प्रदेश
  • शुभम कुमार- बिहार
  • कबीर छिल्लर- राजस्थान
  • चिरंजीब कर- राजस्थान
  • भावेश पत्र- ओडिशा
  • अनय जैन- हरियाणा
  • अर्नव गौतम- राजस्थान
  • पसला मोहित- आंध्र प्रदेश
  • माधव विरडिया- महाराष्ट्र
  • पुरोहित निमे- गुजरात
  • विवान शरद महिश्वरी तेलंगाना


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close