विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2023

बेटे को बचाने के लिए कुएं में पहले कूदे पिता फिर बहन, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझे

CG News: अर्पित कीटनाशक मिलाने के लिए बाल्टी की मदद से कुएं से पानी निकाल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया. यह देखकर साहू उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया.

बेटे को बचाने के लिए कुएं में पहले कूदे पिता फिर बहन, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझे
एक परिवार के तीन लोगों की कुएं में डूबने से हुई मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले (Seoni District) के एक गांव में एक व्यक्ति, उसकी 11 वर्षीय बेटी और एक किशोर बेटे की कुएं में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को धूमा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित धपाराहार गांव में हुई है.

बेटे को कुएं में डूबता देख कूदे पिता

सिवनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित सुभाष साहू (50) अपने खेत में फसलों पर कीटनाशक छिड़कने गए थे तब यह घटना घटी. उन्होंने कहा, 'साहू का बेटा अर्पित कीटनाशक मिलाने के लिए बाल्टी की मदद से कुएं से पानी निकाल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया. यह देखकर साहू उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गए. जब वे दोनों डूबने लगे तो साहू की बेटी अर्पिता भी उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी.'

ये भी पढ़ें फूल सिंह बरैया से पहले कांग्रेस नेता ने कर लिया अपना मुंह काला, कहा- बस पूरा हो गया वादा!

एक-दूसरे को बचाने के लिए कूद गए कुएं में

सिंह ने कहा कि जल्द ही, अच्छेलाल नामक एक व्यक्ति भी तीनों को बचाने के लिए कुएं में कूद गया. मौके पर लोग एकत्र हो गए और अच्छेलाल को जैसे-तैसे बचाया गया. हालांकि साहू और उनके दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बाहर निकाला.

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट में मृतक के स्वजन को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की बात कही है.

ये भी पढ़ें भोपाल उत्तर विधानसभा : आरिफ के बेटे आतिफ ने संभाली कमान, बागी चाचा रहे पीछे, नहीं दिख पाया BJP का 'आलोक'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com