विज्ञापन

बिलासपुर के नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, ऐसे बचाया खुद को... अफरा-तफरी का माहौल, अवैध रेत खनन रोकने गए थे

Bilaspur Sand Mafia: नायब तहसीलदार को लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी. इसी सूचना पर वे रविवार को कार्रवाई के लिए गढ़वट रेत घाट पहुंचे. मौके पर उन्होंने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो उसने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और सीधे अधिकारी की ओर ट्रैक्टर मोड़ दिया.

बिलासपुर के नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, ऐसे बचाया खुद को... अफरा-तफरी का माहौल, अवैध रेत खनन रोकने गए थे

Attempt to kill Naib Tehsildar: बिलासपुर जिले में रेत माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वो सीधे प्रशासनिक अफसरों की जान लेने पर उतारू हैं. दरअसल, रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट रेत घाट पर अवैध रेत उत्खनन रोकने पहुंचे एक नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की सनसनीखेज कोशिश सामने आई है. गनीमत रही कि अधिकारी ने फुर्ती दिखाते हुए ऐन मौके पर छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली.

अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंचे थे अधिकारी

जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार राहुल साहू को ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखुंडी क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी. इसी सूचना पर वे रविवार को कार्रवाई के लिए गढ़वट रेत घाट पहुंचे. मौके पर उन्होंने रेत से भरे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया.

चालक ने बढ़ाई रफ्तार, नियत हुई उजागर

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक रितुराज सिंह (खैरखुंडी निवासी) ने कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर की आधी रेत नदी में खाली कर भागने लगा, जब नायब तहसीलदार ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और सीधे अधिकारी की ओर ट्रैक्टर मोड़ दिया. हालात की गंभीरता भांपते हुए साहू ने समय रहते कूदकर खुद को बचाया.

बस्ती की ओर भागा आरोपी

घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर तेजी से बस्ती की ओर फरार हो गया. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, नायब तहसीलदार ने तत्काल रतनपुर थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई.

प्रशासनिक अफसरों की सुरक्षा पर चिंता

इस दिल दहला देने वाली घटना ने न सिर्फ रेत माफिया की दबंगई उजागर की है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा किया है कि क्या फील्ड में कार्रवाई कर रहे अफसर सुरक्षित हैं? इलाके में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अब और सख्त कदमों की जरूरत महसूस की जा रही है.

ये भी पढ़ें: हरदा पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close