विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2023

''यही विपक्षी गठबंधन इंडिया का असली चेहरा है'' : सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणियों पर सिंधिया

तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि ने तमिलनाडु प्रगतिशील लेखक एवं कलाकार संघ की शनिवार को चेन्नई में आयोजित बैठक को तमिल में संबोधित करते हुए सनातन धर्म को समानता एवं सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए.

''यही विपक्षी गठबंधन इंडिया का असली चेहरा है'' : सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणियों पर सिंधिया
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर:

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) जिस तरीके से सनातन धर्म पर टिप्पणी कर रहा है, यही उसका (विपक्षी गठबंधन इंडिया) असली चेहरा है. सिंधिया ने यह भी आरोप लगाया कि 28 दलों का यह विपक्षी गठबंधन देश को भ्रष्टाचार के विनाश की ओर ले जाएगा. उनकी यह टिप्पणी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि स्टालिन की उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें उन्होंने सनातन धर्म के उन्मूलन की मांग की थी. उदयनिधि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं.

उदयनिधि ने की थी विवादित टिप्पणी

तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि ने तमिलनाडु प्रगतिशील लेखक एवं कलाकार संघ की शनिवार को चेन्नई में आयोजित बैठक को तमिल में संबोधित करते हुए सनातन धर्म को समानता एवं सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए. उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू वायरस एवं मच्छरों से होने वाले बुखार से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि नष्ट कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खरगे के छत्तीसगढ़ आने से पहले BJP ने पूछे 9 सवाल, कांग्रेस ने भी किया पलटवार

सिंधिया बोले- यही उनका असली चेहरा है

सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से कहा, ‘‘इंडिया' गठबंधन जिस तरीके से सनातन धर्म पर टिप्पणी कर रहा है, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है.'' उन्होंने कहा, ‘‘उनका (विपक्षी गठबंधन) कहना है कि सनातन धर्म का विनाश होना चाहिए, पूर्ण रूप से नष्ट होना चाहिए, यही उनका असली चेहरा है, जिसे मैं मध्य प्रदेश व देश की जनता के सामने लाना चाहता हूं.''

सिंधिया ने कहा, ‘‘28 दलों का गुट, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' है, देश को विनाश के पथ पर ले जाने के लिए सनातन धर्म को नष्ट करने के साथ भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को व्यापक करना चाहता है और यही इनका असली चेहरा है.''

ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह के राष्ट्रपति को लिखे पत्र से गरमाई भोपाल की सियासत, आरोप-प्रत्यारोप जारी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com