विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

Watch: शिवपुरी शादी समारोह में सिंधिया के जाते ही ड्राई फ्रूट पर टूटे नेता, वीडियो वायरल

मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उनके स्वागत के लिए खास ड्राई फ्रूट्स की टेबल सजाई गई थी. सिंधिया के वहां से मुड़ते ही साथ मौजूद कुछ नेता ड्राई फ्रूट उठाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Watch: शिवपुरी शादी समारोह में सिंधिया के जाते ही ड्राई फ्रूट पर टूटे नेता, वीडियो वायरल

मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे. कार्यक्रम में उनके स्वागत के लिए मंडप में खास तौर पर ड्राई फ्रूट्स की टेबल सजाई गई थी. बताया जा रहा है कि टेबल पर रखे गए ड्राई फ्रूट्स सिंधिया की पसंद को ध्यान में रखकर मंगवाए गए थे.

सिंधिया ने सम्मान स्वरूप कुछ ड्राई फ्रूट उठाए, मेजबान परिवार को आशीर्वाद दिया और वहां से आगे बढ़ गए. लेकिन उनके मुड़ते ही साथ मौजूद कुछ भाजपा नेता ड्राई फ्रूट्स की टेबल की ओर बढ़ते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ नेता प्लेट से ड्राई फ्रूट उठाकर खाते दिख रहे हैं. 

मेजबान को बढ़ानी पड़ी प्लेट

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नेता ड्राई फ्रूट लेने लगे, मेजबान को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. स्थिति संभालने के लिए मेजबान ने खुद प्लेट हाथ में उठाकर नेताओं को परोसना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ नेता असहज होकर वहां से किनारा करते भी दिखे.

सूत्रों के मुताबिक, बाद में जब नेताओं को एहसास हुआ कि उनकी यह हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, तो वे नजरें बचाते हुए कार्यक्रम स्थल से निकलते नजर आए. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com