विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

MP कांग्रेस विधायक जंडेल और उनके बेटे ने शिव बारात में की फायरिंग, वीडियो हो रहा वायरल

श्योपुर में 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि पर शिव बारात में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने हर्ष फायरिंग की. घोड़े पर बैठे-बैठे अपनी बंदूक से गोलियां दागीं. इस दौरान विधायक के बेटे ने भी फायरिंग की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

MP कांग्रेस विधायक जंडेल और उनके बेटे ने शिव बारात में की फायरिंग, वीडियो हो रहा वायरल

नियम तोड़ने पर आम लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती है. वहीं दूसरी ओर अगर कोई खास व्यक्ति ऐसा करे तो पुलिस या तो नजर अंदाज करती है या फिर एक्शन लेने में समय लगाती है. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां प्रतिबंध के बाद भी कांग्रेस विधायक हर्ष फायरिंग करते नजर आए. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या विधायक के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा.     

दरअअसल, श्योपुर में 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि  के दिन बड़ौदा इलाके में निकाली जा रही शिव बारात में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने हर्ष फायरिंग की. उन्होंने शिव बारात में घोड़े पर बैठे-बैठे अपनी लाइसेंसी बंदूक से आसमान में लहराते हुए गोलियां दागीं. प्रतिबंध के बावजूद उन्होंने करीब दो से तीन राउंड फायरिंग की. इस दौरान कांग्रेस विधायक जंडेल के बेटे ने भी सड़क पर चलते हुए हर्ष फायरिंग की.

ऐसे में शिव बारात के जुलूस में शामिल लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी. आसमान में की गई फायरिंग थोड़ी सी चूक से किसी भी श्रद्धालु के लिए हादसे का सबब बन सकती थी.  कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल और उनके बेटे द्वारा हर्ष फायरिंग करने की वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायल हो गई. 

क्या विधायक और उनके बेटे पर होगी कार्रवाई 

ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर, आम लोग नियम तोड़ते हैं तो उन पर कानून का शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की जाती है. लेकिन, क्या अब पुलिस विधायक जंडेल और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई करेगी. 

सीहोर में बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर, जानें मामला  

हाल ही में दूल्हे समेत तीन पर हुई थी FIR

दो दिन पहले प्रदेश के शिवपुरी जिले में हर्ष फायरिंग करने पर पुलिस ने दूल्हे समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.  हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी. 

MP का तबेला स्कूल, जहां बकरी, मुर्गी और गायें भी ले रहीं 'क्लास', पढ़ते हैं 40 आदिवासी बच्चे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com