विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Waqf Board: एमपी बन रहा वक़्फ बोर्ड की संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन का मॉडल, 2425 प्रॉपर्टियों का वेरिफिकेशन पूरा

MP Waqf Board News : मध्य प्रदेश वक़्फ बोर्ड भी डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है. वक़्फ बोर्ड की संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य जोरों से चल रहा है. अब तक 2425 प्रॉपर्टियों का वेरिफिकेशन पूरा किया गया.

Waqf Board: एमपी बन रहा वक़्फ बोर्ड की संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन का मॉडल, 2425 प्रॉपर्टियों का वेरिफिकेशन पूरा
Digitization of Waqf Board properties : प्रदेश में वक़्फ संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मदद से जारी.

Digitization of Waqf Board properties : वक़्फ बोर्ड की संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन के कार्य में देश में मध्य प्रदेश मॉडल बनकर उभर रहा है. प्रदेश में वक़्फ संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा राजस्व विभाग के सहयोग से किया जा रहा है.

प्रदेश की सभी 15003 वक़्फ संपत्तियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जा चुका है. पहले स्तर पर वक़्फ बोर्ड द्वारा डिजिटलाइजेशन के कार्य का वेरिफिकेशन कर लिया गया. दूसरे स्तर पर राजस्व विभाग द्वारा जिला स्तर पर वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है. अब तक कुल डिजिटलाइजेशन संपत्तियों में से 2425 संपत्तियों का वेरिफिकेशन राजस्व विभाग द्वारा किया जा चुका है.

प्रदेश में सर्वाधिक वक़्फ संपत्तियों वाले 11 जिलों में कुल वक़्फ सम्पत्तियों और डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का अवलोकन करने पर ज्ञात होता है कि उज्जैन, विदिशा, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, इंदौर, धार, बुरहानपुर, देवास और मंदसौर जिलों की सभी वक़्फ संपत्तियों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है. इनमें उज्जैन जिले की 1054, विदिशा जिले की 929, भोपाल जिले की 816, शाजापुर की 801, सीहोर की 699, रायसेन की 665, इंदौर की 645, धार की 638, बुरहानपुर की 573, देवास की 572 और मंदसौर जिले की 528 वक़्फ सम्पत्तियां शामिल हैं.

पीएम जन-विकास कार्यक्रम की सभी परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर

मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के लिये संचालित प्रधानमंत्री जन-विकास कार्यक्रम की सभी 7 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में प्रगतिरत परियोजनाओं में श्योपुर में 269 लाख लागत की सद्भावना मंडप परियोजना का कार्य 45 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है.

इंदौर जिले में महू में 269 लाख रुपये लागत के सद्भावना मंडप का कार्य 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है. खरगौन में 269 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सदभावना मंडप का कार्य 85 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है.

प्रधानमंत्री जन-विकास कार्यक्रम अंतर्गत श्योपुर जिले में 65 लाख रुपये से 8 आंगनवाड़ी के निर्माण का कार्य 80 प्रतिशत और इंदौर जिले के महू में 255 लाख रुपये लागत से बनने वाले 100 सीटर कन्या छात्रावास के निर्माण का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है. भोपाल में 316 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से गांधी मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध हमीदिया अस्पताल के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है. यह कार्य एक तिहाई से अधिक पूरा भी हो चुका है.

ये भी पढ़ें- ...तो शादी के 6 दिन बाद ही उज्जैन में राजा की हो जाती हत्या? सोनम का इसलिए बदल गया मन, मां ने किए सनसनीखेज खुलासे

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने की 3,756 पदों पर भर्ती; 5 हजार 317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रिया जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com