विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2023

रतलाम : ISIS के झंडे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनआईए को सौंपा गया

रतलाम के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राहुल सेन को जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर आज सुबह आलोट तहसील अंतर्गत खजुरी देवड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया.

रतलाम : ISIS के झंडे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एनआईए को सौंपा गया
एनआईए को सौंपा गया
रतलाम:

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को 23 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर आतंकवादी समूह आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) के झंडे के साथ गिरफ्तार किया गया और उसे आगे की जांच के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), रांची को सौंप दिया गया है. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी.

देवड़ा गांव से किया गया गिरफ्तार

रतलाम के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि राहुल सेन को जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर आज सुबह आलोट तहसील अंतर्गत खजुरी देवड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि एनआईए, रांची द्वारा अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त फहजान अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ करने पर रतलाम जिले के व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से संबंध होने की जानकारी मिलने पर एनआईए, रांची ने रतलाम पुलिस से संपर्क किया.

ये भी पढ़ें- I.N.D.I.A. गठबंधन के LOGO में अशोक चक्र के इस्तेमाल पर आपत्ति, ग्वालियर के वकील ने खड़गे को भेजा कानूनी नोटिस

लोढ़ा ने बताया कि एनआईए रांची द्वारा संपर्क के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में एनआईए, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) एवं थाना आलोट की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी देवड़ा में दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

लोढ़ा ने कहा कि गिरफ्तार किए गये इस व्यक्ति के पास से कुछ सिम कार्ड्स, एक काला कपड़ा (आईएसआईएस का झंडा) एवं एक चाकू मिला है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस व्यक्ति को एनआईए को सौंप दिया है, जो उसे ट्रांसिट रिमांड पर झारखंड ले गई है.

ये भी पढ़ें- रतलाम पुलिस ने पकड़ा 8 करोड़ रुपए का 13 किग्रा सोना, 2 तस्कर गिरफ्तार


 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com