विज्ञापन

अचानक भरभराकर ढह गया दो मंजिला कच्चा मकान, मलबे में दबा मजदूर

Ratlam news: दीवार गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. अफरा-तफरी के बीच लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दबे हुए मजदूर को बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि राहत में थोड़ी भी देरी होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

अचानक भरभराकर ढह गया दो मंजिला कच्चा मकान, मलबे में दबा मजदूर

wall collapse: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) शहर के कोठारी वास क्षेत्र में सोमवार दोपहर इस वक्त एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब निर्माणाधीन मकान के नजदीक दो मंजिला कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. उस समय पास में एक मजदूर काम कर रहा था, जो देखते ही देखते मलबे में दब गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ है.

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. अफरा-तफरी के बीच लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद दबे हुए मजदूर को बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि राहत में थोड़ी भी देरी होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.

मजदूर की हालत नाजुक, इंदौर किया गया रेफर

घायल मजदूर को तुरंत मेडिकल कॉलेज रतलाम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया. फिलहाल, उसका इलाज जारी है और परिवारजन बेहद चिंतित हैं.

दो और लोग घायल

हादसे के दौरान पास में मौजूद चौकीदार की पत्नी और उसकी भतीजी भी दीवार गिरने से घबराकर गिर पड़ीं, जिससे उनके पैरों में हल्की चोटें आईं. दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई.

प्रशासन और पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसडीएम शहर आर्ची हरित सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की. अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मजदूर की स्थिति की जानकारी भी ली.

यह भी पढ़ें- 9 किमी सड़क निर्माण पर 16 करोड़ खर्च, तय मानक 7 मीटर की जगह बनाई जा रही है महज़ पौने चार मीटर

हादसे के बाद निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था और आसपास की जर्जर संरचनाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दीवार गिरने के पीछे लापरवाही थी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी. फिलहाल, पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है, जबकि लोग प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  CRPF परिसर में मिला जवान का कंकाल! 44 दिन बाद परिजनों ने कड़े से की पहचान 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close