विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2024

MP News: सावधान! सोशल मीडिया की दोस्ती युवती को पड़ी भारी, शादी का झांसा देकर दोस्त ने किया दुष्कर्म... मामला दर्ज

Madhya Pradesh: ग्वालियर से एक मामला सामने आया है. जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है.

MP News: सावधान! सोशल मीडिया की दोस्ती युवती को पड़ी भारी, शादी का झांसा देकर दोस्त ने किया दुष्कर्म... मामला दर्ज
madhya pradesh news: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया रेप

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां एक युवती को सोशल मीडिया (Social Media) पर हुई दोस्ती भारी पड़ गई. आभासी दुनिया में हुई इस दोस्ती की वजह से रेप का शिकार हो गई. यह केस पड़ाव थाने में दर्ज हुआ है.

सोशल मीडिया के बाद शुरू हुई फोन पर बातचीत

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अस्पताल में काम करने वाली एक युवती की दोस्ती एक साल पहले फेसबुक पर ब्यावरा निवासी जितिन से हुई थी. पहले दोनों के बीच सामान्य चैट चली फिर एक - दूसरे ने मोबाइल नम्बरों का आदान - प्रदान किया और कॉल पर लम्बी - लम्बी बातचीत करने लगे. इसी बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और प्राइवेट नौकरी करने वाले जितिन ने शादी का प्रस्ताव दे दिया. बातचीत के बाद दोनों के परिवारों ने रिश्ता भी पक्का कर दिया.

फरवरी में आया था ग्वालिय

युवती का आरोप है कि फरवरी में जितिन युवती से मिलने के लिए ग्वालियर आया. यहां आकर वह पड़ाव स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरा. वहीं उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया और बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए. इसके बाद भी दोनों में लगातार बातचीत होती रही लेकिन वो शादी की बात टालता रहा और आखिरकार उसने मना भी कर दिया.

पुलिस ने किया मामला दर्ज

युवती ने उससे शादी करने की बात कही और उसे मनाने की कोशिश भी की, लेकिन युवक नहीं माना. जिसके बाद युवती ने पड़ाव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पड़ाव थाना प्रभारी इला टण्डन ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें MP News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ थाने में शिकायत, बसपा प्रत्याशी ने लगाए कई आरोप 

ये भी पढ़ें MP News: अमित शाह और दिग्विजय सिंह के बीच हुई CM यादव की एंट्री...पूर्व सीएम को इस तरह दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com