विज्ञापन

मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान, साल 2026-27 तक 18.48 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का किया अनुमान

साल 2025-26 में मध्य प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 16.48 लाख करोड़ रुपए था, लेकिन राज्य बजट में किए गए नए प्रावधानों के चलते इसमें तेजी से विस्तार होने की उम्मीद है, क्योंकि आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने 4,38,317 करोड़ रुपए के बजट के केंद्र में विकास, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विस्तार को रखा है.

मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान, साल 2026-27 तक 18.48 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का किया अनुमान
ESTIMATED MP ECONOMY ₹18.48 LAKH CRORE BY 2026–27

MP GSDP: मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं. यह दावा एमपी की मजबूत अर्थव्यवस्था को लेकर किया गया है, जो लगातार विकास की राह पर है. अनुमानों के मुताबिक 2026-27 तक अर्थव्यवस्था 18.48 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी. रविवार को जारी सरकारी प्रेस नोट में कहा गया है कि राज्य बजट 2025-26 में किए गए प्रावधानो के चलते अर्थव्यवस्था में तेजी से विस्तार की उम्मीद है. 

साल 2025-26 में मध्य प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 16.48 लाख करोड़ रुपए था, लेकिन राज्य बजट में किए गए नए प्रावधानों के चलते इसमें तेजी से विस्तार होने की उम्मीद है, क्योंकि आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने 4,38,317 करोड़ रुपए के बजट के केंद्र में विकास, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विस्तार को रखा है.

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का बदला नाम, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला

2026-27 के अंत तक 44 करोड़ रुपए के राजस्व अधिशेष का अनुमान लगाया है

अधिकारियों ने 2026-27 के अंत तक 44 करोड़ रुपए के राजस्व अधिशेष का अनुमान लगाया है, जो महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं के साथ-साथ राजकोषीय स्थिरता का संकेत देता है. वहीं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, औद्योगिक गतिविधियों और ग्रामीण विकास पहलों को गति देने के लिए 80,266 करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव किया है, जो GSDP का 4.80 % है. प्रमुख विभागों में आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है.

राज्य बजट 2025-26 में सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है कृषि और किसान कल्याण

गौरतलब है राज्य बजट 2025-26 में कृषि और किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है, जिसके लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों हेतु 88,910 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. गैर-बजटीय संसाधनों को मिलाकर, खेती के तरीकों का आधुनिकीकरण करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगभग 1.15 लाख करोड़ उपलब्ध होंगे. वहीं, महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता देते हुए 'लाड़ली बहना योजना' के लिए 23,800 करोड़ आवंटित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

ग्रामीण विकास विभाग में 37 फीसदी, शहरी विकास और आवास में 16 फीसदी, महिला एवं बाल विकास में 26 फीसदी, राजस्व में 43 फीसदी और स्कूली शिक्षा में 11 फीसदी की वृद्धि देखने को मिलेगी. माना जा रहा है कि इन उपायों का उद्देश्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे, शहरी सुविधाओं और सामाजिक क्षेत्र के कार्यक्रमों को मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में एक आवासीय स्कूल में प्रेग्नेंट हुईं 3 छात्राएं ? मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन

सामाजिक व आर्थिक उत्थान की योजनाओं के लिए अलग रखे गए हैं 1,83,708 करोड़ 

वीबी-जीराम जी योजना के लिए 10,400 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 5,500 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 4,600 करोड़ ,आने वाले सिंहस्थ आयोजन की तैयारियों के लिए 3,000 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं को 23,747 करोड़ के आवंटन के साथ मजबूत किया गया है, जबकि सामाजिक और आर्थिक उत्थान को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के लिए 1,83,708 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं.

ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए बजट में हैं बड़े प्रावधान

राज्य बजट में से 26 प्रतिशत अनुसूचित जनजातियों के लिए और 17 प्रतिशत अनुसूचित जातियों के लिए निर्धारित किया गया है. नई लंबी अवधि की पहलों में तीन वर्षों में 5,000 करोड़ रुपए की द्वारका योजना, स्वामित्व योजना के लिए 3,800 करोड़ रुपए और यशोदा दुग्ध आपूर्ति योजना के लिए 700 करोड़ रुपए शामिल हैं; इन सभी का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं और पशुपालन को बढ़ावा देना है.

ये भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम में करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले का खुलासा, लोकायुक्त छापेमारी में जब्त हुए थे कंप्यूटर और फाइल

राजस्व प्राप्तियों का अनुमान 3,08,703 करोड़ रुपए है, जबकि पूंजीगत प्राप्तियों का अनुमान 80,694 करोड़ रुपए है. विकास और कल्याण के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए, मध्य प्रदेश आने वाले वर्षों में निरंतर आर्थिक विकास और समावेशी प्रगति के लिए खुद को तैयार कर रहा है.

ये भी पढ़ें-Maa Bamleshwari Temple: 1000 सीढ़ी चढ़कर श्रद्धालु पहुंचते हैं मंदिर, नवरात्रि में लगता है तांता, सुरक्षा में तैनात होते हैं 1200 जवान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close