विज्ञापन

MBBS छात्रा की मौत के 3 माह बाद उसी मकान मालिक ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप

MBBS Girl Student Suicide: दरअसल, अलीराजपुर की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा रोशनी ने गांधी मेडिकल कालेज में अक्टूबर 2025 में एडमिशन लिया था. फिर 3 महीने पहले उसका शव मिला था.

MBBS छात्रा की मौत के 3 माह बाद उसी मकान मालिक ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप
रोशनी की मौत के बाद परिजनों और छात्रों ने कोहेफिजा थाना घेरा था और हत्या का आरोप लगाया था .

Bhopal Suicide News: भोपाल के कोहेफिजा इलाके में एमबीबीएस छात्रा की मौत के तीन महीने बाद उसी मकान मालिक विजय राठौर ने भी आत्महत्या कर ली है. मृतक मकान मालिक के परिजनों का आरोप है कि छात्रा की मौत के बाद से पुलिस लगातार जांच के नाम पर प्रताड़ित कर रही थी.  मकान मालिक की पत्नी का कहना है कि छात्रा रोशनी के मोबाइल से मानसिक दवाब का मैसेज मिलने के बावजूद पति को बार-बार थाने बुलाकर जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था.

बता दें कि अलीराजपुर जिले की रहने वाली रोशनी एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. उसने गांधी मेडिकल कालेज में अक्टूबर 2025 में दाखिला लिया था. वह कोहेफिजा इलाके प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी, उसी हॉस्टल के नीचे घर था, जो विजय राठौर का था. वह भी वहीं रहते थे. रोशनी को कालेज के हॉस्टल में जगह नहीं मिली थी, इसलिए उसने कालेज से कुछ दूरी पर ही प्राइवेट हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने का फैसला किया था.

मकान मालिक, छात्रा

मकान मालिक, छात्रा

हॉस्टल के वॉशरूम में मिला था शव

एडमिशन के 4 महीने बाद ही रोशनी का हॉस्टल के वॉशरूम में शव मिला था. इसके बाद रोशनी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. छात्रा की मौत के बाद उसके साथियों और परिजनों ने कोहेफिजा थाने का घेराव किया था. फिर पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठन किया.

जांचट के दौरान रोशनी के मोबाइल से पुलिस को मैसेज भी मिले थे, जिसमें पता चला खा कि पढ़ाई के दवाब चलते वो मानसिक रूप से बहुत परेशान थी. अब छात्रा की मौत के तीन महीने बाद हॉस्टल मालिक ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद पुलिस पर विजय राठौर के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- Tiger Movement: भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, 5 गाय और भैंसों का बनाया शिकार, दहशत में 7 गांव

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com