विज्ञापन

Adani Group MP Investment: 4 साल से चर्चा, अदाणीजी से गुहार, सिंधिया ने बताया गुना कैसे आई सीमेंट फैक्टरी

Jyotiraditya Scindia Shares 4-Year Journey of Bringing Cement Factory to Guna: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- पिछले 4 साल से गौतम अदाणीजी से चर्चा चल रही थी, मैंने भी गुहार लगाई कि देश का दिल गुना में बसता है, उनसे निवेदन किया कि गुना में औद्योगिक इकाई लगनी चाहिए. अब उस मंथन का अमृत निकल रहा है.

Adani Group MP Investment: 4 साल से चर्चा, अदाणीजी से गुहार, सिंधिया ने बताया गुना कैसे आई सीमेंट फैक्टरी
Jyotiraditya Scindia Shares 4-Year Journey of Bringing Cement Factory to Guna.

Adani Group MP Investment: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अदाणी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्टरी की शुरुआत हुई है. इसकी नींव मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रखी. इस मौके पर अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी मौजूद रहे. इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने प्रदेश में एक नई ज्योति जलाई है, इसके मैं उनका स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा- कश्मीर से कन्याकुमारी तक भगवा लहराने का समय शुरू हो गया है. देश के विकास और प्रगति का झंडा पीएम मोदी के नेतृत्व में लहरा रहा है. मेरी आन-बान-शान गुना की जनता आज वो दिन आ गया है जब विकास की नई शुरुआत गुना में सीमेंट फैक्टरी से हो रही है.

सिंधिया ने पिता को किया याद

सिंधिया ने कहा- आज मैं पिताजी को याद करूंगा, गुना में उन्होंने उस जमाने में विकास के लिए 10 हजार करोड़ निवेश किए थे. गुना-शिवपुरी नेशनल हाइवे बना, कई बड़े शहरों के लिए ट्रेन शुरू हुई. स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बन रहे, 100 करोड़ की पानी की योजना शुरू की गई है. अब कहीं पानी की कमी नहीं होगी. गुना में 1500 करोड़ के नए बांध बनने जा रहे है. पीएम और सीएम के नेतृत्व में गुना चाचौड़ा नया पंजाब बनने जा रहे है.

Adani Group Starts Cement Factory in Guna; Scindia Recalls Request to Gautam Adani.

Adani Group Starts Cement Factory in Guna; Scindia Recalls Request to Gautam Adani.

4 साल से चल रही थी चर्चा, अदाणीजी से किया निवेदन

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- पिछले 4 साल से गौतम अदाणीजी से चर्चा चल रही थी, मैंने भी गुहार लगाई कि देश का दिल गुना में बसता है, उनसे निवेदन किया कि गुना में औद्योगिक इकाई लगनी चाहिए. अब उस मंथन का अमृत निकल रहा है. यह 1 हजार करोड़ का यूनिट नहीं है, बल्कि 3500 करोड़ का निवेश गुना में होने जा रहा है.

गुना में अदाणी समूह की नई सीमेंट इकाई की रखी गई नींव, CM यादव, केंद्रीय मंत्री सिंधिया रहे मौजूद

गुना वालों को अब यहीं रोजगार मिलेगा

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- 1500 लोगों के लिए रोजगार का अवसर है. गुना वालों को अब इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं है, यहीं रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि अब शिवपुरी में हजारों करोड़ का डिफेंस प्रोजेक्ट लगने जा रहा है. इसके लिए मैं अदाणी ग्रुप को धन्यवाद दूंगा. 1923 में मुरैना में सीमेंट फैक्टरी थी, यानी 103 साल पहले उत्पादन होता था. अब यह फिर शुरू होने जा रहा है.

तो विकास की रफ्तार में नई गति होती है

उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का धर्म है आपकी सेवा है. प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का धन्यवाद, उनकी वजह से ही यह संभव हुआ है. क्योंकि, अगर सरकार की नीयत, दिशा साफ न हो तो नीतियां क्रियान्वित नहीं हो पाती है. जब ट्रिपल इंजन की सरकार होती है तो फिर विकास की रफ्तार में नई गति होती है.

RCB को भाया छत्तीसगढ़िया अंदाज, ये वेलकम वीडियो इंस्टा पर शेयर किया, 50 लाख लोगों ने देखा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close