विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Updates: मध्य प्रदेश विधानसभा (MP Assembly) का सत्र चल रहा है. सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सदन को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अटक से कटक तक पीएम मोदी का कोई पर्याय नहीं है. पीएम की तारीफ करने पर नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा, 'आप कहीं अमित शाह (Amit Shah) की जगह तो नहीं लेना चाहते जो प्रधानमंत्री की इतनी तारीफ कर रहे हैं?'

मोहन यादव ने कहा, 'एक बात समझ में नहीं आती कि ये उपनेता प्रतिपक्ष कहां से आ गए. ये मुझे समझ नहीं आया.' उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, 'अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है. उज्जैन से भी भगवान राम का खास रिश्ता है. सरकार ने भारत रत्न दिए. कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी और नरसिम्हा राव... कांग्रेस सरकार में तो उनके बेटे और परिवार जन तरसते रह गए.'

यह भी पढ़ें : एक समारोह ऐसा भी: "आओ यारों चाय पिएं" के सिग्नेचर म्यूजिक के साथ जबलपुर में आयोजित हुआ "चाय कुंभ"

मोहन यादव बोले- पीएम मोदी जैसा कोई नहीं!

उन्होंने कहा, 'भारत रत्न का इतिहास है कि जवाहर लाल नेहरू ने खुद को अनुशंसित करवा लिया था. इंदिरा गांधी ने भी यही किया. ये तो हमारे प्रधानमंत्री हैं जो ढूंढ़-ढूंढ़ कर भारत रत्न दे रहे हैं. चार पद्मश्री एमपी को मिले हैं जो सौभाग्य की बात है.' सीएम यादव ने कहा, 'आतंकवाद और आर्थिक मंदी से चीन जैसे देश भी जूझ रहे हैं. लेकिन भारत में पीएम मोदी के कारण औद्योगिक क्रांति हुई है. भारत दुनिया का मित्र है. भारत ने 10 साल में सोने की चिड़िया बनने की ओर कदम बढ़ाए है. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रप्रथम की दृष्टि रखी है. अटक से कटक तक पीएम मोदी का कोई पर्याय नहीं है. उनके जैसा कोई व्यक्ति नहीं है.'

ये भी पढ़े: MP Budget 2024: मोहन सरकार आज पेश करेगी 'अंतरिम बजट', इन योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com