विज्ञापन

प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2023, 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी, काउंसलिंग कब?  

Laboratory Technician Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों को शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थापना के लिए काउंसलिंग 12 फरवरी को होगी.

प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती 2023, 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी, काउंसलिंग कब?  

Chhattisgarh Laboratory Technician Recruitment 2023: प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है. यह सूची छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है.

दरअसल, पूर्व में चयनित 251 अभ्यर्थियों में से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा लिखित रूप से पद त्याग, काउंसलिंग में अनुपस्थिति अथवा नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण 28 प्रयोगशाला तकनीशियन पद रिक्त हुए थे. इन्हीं रिक्त पदों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.

सूची में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थी

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है. चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं. कुछ पद आरक्षित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रखे गए हैं. 

काउंसलिंग के लिए 12 फरवरी को

चयनित अभ्यर्थियों को शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थापना हेतु काउंसलिंग के लिए 12 फरवरी 2026 को कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, संचालनालय, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर में प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा. काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.

MP Board Exam 2026: एमपी बोर्ड परीक्षा आज, CCTV कैमरे से लैस होंगे परीक्षा केंद्र, छात्रों का सलाह, भूलकर भी साथ न लाएं ये चीजें?

'दो तरह के नक्सली.., CG में अभी भी 200 सक्रिय', गृह मंत्री रहे कांग्रेस नेता साहू बोले- नक्सलवाद समाप्त होना संभव नहीं

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close