विज्ञापन

जीवाजी यूनिवर्सिटी ने तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला, 4 संस्थान से सस्पेंड; रैगिंग मामले में हुई कार्रवाई

Student Ragging Case: ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग और मारपीट के मामले में एंटी-रैगिंग कमेटी ने सख्त कार्रवाई की है. इस मामले में तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है, जबकि चार छात्रों को 15 दिनों के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है.

जीवाजी यूनिवर्सिटी ने तीन छात्रों को हॉस्टल से निकाला, 4 संस्थान से सस्पेंड; रैगिंग मामले में हुई कार्रवाई

Madhya Pradesh Hindi News: ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय (Jiwaji University) के आर्यभट्ट हॉस्टल (Aryabhatta Hostel) में छात्र सुधांशु अस्थाना के साथ हुई मारपीट और रैगिंग (Ragging) के मामले बड़ी कार्रवाई की गई है. जब मामले ने तूल पकड़ा तो एंटी-रैगिंग कमेटी (Anti Ragging Committee) ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी आनंद चतुर्वेदी, अनंत प्रताप सिंह और हिमांशु शुक्ला को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है. वहीं सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी को परीक्षा तिथियां छोड़कर 15 दिन के लिए संस्थान से निलंबित किया गया है.

इसके साथ ही एंटी-रैगिंग कमेटी ने हॉस्टल परिसर में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध (Ban on Outer Students) लगा दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर इसके बावजूद कोई बाहरी छात्र हॉस्टल में प्रवेश करता पाया गया तो मामला सीधे पुलिस को सौंपा जाएगा.

छात्र ने पुलिस, यूजीसी और यूनिवर्सिटी में थी शिकायत

गौरतलब है कि पीड़ित छात्र सुधांशु अस्थाना ने इस मामले की शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड, जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस थाना और यूजीसी तक की थी. जांच के बाद एंटी-रैगिंग कमेटी ने यह निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि परिसर में रैगिंग जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी- ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़ में महिला की मौत, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close