विज्ञापन

MP Weather: श्योपुर-रतलाम समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 में हल्‍की बरसात का अनुमान, मौसम का हाल  

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. मौसम विभाग ने श्योपुर, रतलाम और मंदसौर समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

MP Weather: श्योपुर-रतलाम समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 में हल्‍की बरसात का अनुमान, मौसम का हाल  
MP mein aaj ka mausam: 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान.

मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने शुक्रवार 24 जुलाई को श्योपुर, रतलाम, मंदसौर, आलीराजपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर 4 इंच तक बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

1 महीने में 12.8 इंच बारिश, घटा 10% पर आया

24 जून को मानसून के आगमन से लेकर अब तक प्रदेश में औसतन 325.1 मिमी (12.8 इंच) बारिश हो चुकी है. हालांकि, यह आंकड़ा सामान्य वर्षा (359.6 मिमी) से करीब 10 प्रतिशत कम है. राहत की बात यह है कि हालिया बारिश के चलते बारिश की कमी का घाटा तेजी से कम हुआ है. 20 जुलाई तक जो घाटा 17 प्रतिशत था, वह अब घटकर 10 प्रतिशत रह गया है.

मॉनसून का सूखा खत्म, झमाझम बारिश होगी... दिल्ली NCR में छाये बादल, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में IMD अलर्ट

जुलाई के अंत तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, जुलाई के आखिरी सप्ताह में पूरे मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे पानी का घाटा और कम होगा. वर्तमान में प्रदेश के 41 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि 15 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य या उससे अधिक पहुंच चुका है. आगर-मालवा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और निवाड़ी जैसे जिलों में औसत से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

LIVE VIDEO: सड़क पर भरे पानी में डूब गया स्कूली बच्चा, दिल दहला देगा 11 सेकंड का ये वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close