विज्ञापन

भीषण गर्मी से राहत: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कहां-कहां बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में आज रविवार 31 मई को इंदौर और उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के 16 जिलों में आंधी-पानी और ओले गिरने की संभावना है. इससे लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

भीषण गर्मी से राहत: मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कहां-कहां बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में आज बारिश और आंधी के आसार.

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने आगामी चार दिनों तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है. इस दौरान राज्य के बड़े हिस्से में तेज आंधी चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण कई प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है.

मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार 31 मई को इंदौर और उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के 16 जिलों में आंधी-पानी और ओले गिरने की संभावना है. जबकिअगले कुछ घंटों के भीतर उज्जैन, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, सीहोर और हरदा जिले का मौसम तेजी से बदल सकता है. यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना, इन जिलों में राहत नहीं

यहां भी बदला रहेगा मौसम 

इसके अलावा आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, राजधानी भोपाल, नर्मदापुरम, सीधी और सिंगरौली जिलों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. 

ये भी पढ़ें- सेना की वर्दी उतारकर राजनीति में आए विधायक रामकुमार टोप्पो, अमित शाह की सुरक्षा में रहे, अब चर्चा में क्यों? 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close