विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

निर्धारित संख्या से ज्यादा महिलाओं को कर दी नसबंदी, धार के बाग में सामने आई बड़ी लापरवाही

धार जिले के बाग में आयोजित परिवार कल्याण नसबंदी शिविर में गंभीर लापरवाही सामने आई है. सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि बीएमओ डॉ. विरभद्र सिंह मुवेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

निर्धारित संख्या से ज्यादा महिलाओं को कर दी नसबंदी, धार के बाग में सामने आई बड़ी लापरवाही

Dhar Hindi News: धार जिले के बाग में आयोजित परिवार कल्याण नसबंदी शिविर (Sterilization Camp in Dhar) में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि शिविर में निर्धारित मानकों से अधिक नसबंदी किए जाने और प्रक्रिया में अनियमितताओं की जानकारी संज्ञान में आते ही विभागीय कार्रवाई शुरू की गई.

सीएमएचओ ने बताया कि बाग के बीएमओ डॉ. विरभद्र सिंह मुवेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही उन्हें प्रशासनिक दृष्टि से धार अटैच कर दिया गया है. डॉ. सिंगारे ने स्पष्ट किया कि बीएमओ के निलंबन का अधिकार उनके स्तर पर नहीं है. इसलिए इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने दिया कार्रवाई आश्वासन

गौरतलब है कि शिविर में निर्धारित संख्या से कहीं अधिक महिलाओं की नसबंदी किए जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए. प्रशासन ने मामले की जांच जारी रखते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें- जेल में महासंग्राम! दतिया जेल में दो भाइयों ने मर्डर के आरोपी से की मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close