विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2026

जेल में महासंग्राम! दतिया जेल में दो भाइयों ने मर्डर के आरोपी से की मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला

Datia jJail Clash: गुटबाजी के चलते हत्या के आरोप में बंद कैदी राहुल यादव पर लूट के मामले में सजा काट रहे कैदी शैलेंद्र गुर्जर और उसके भाई राहुल गुर्जर ने हमला कर दिया. पुलिस जांच कर रही है.

जेल में महासंग्राम! दतिया जेल में दो भाइयों ने मर्डर के आरोपी से की मारपीट, धारदार हथियार से किया हमला

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश की दतिया जिला जेल (Datia District Jail) में सोमवार तड़के लगभग साढ़े 3 बजे कैदियों में 'महासंग्राम' छिड़ गया. गुटबाजी के चलते कैदियों में मारपीट हो गई, जो बैरक नंबर-4 के सामने हुई थी. बताया गया कि हत्या के आरोप में बंद कैदी राहुल यादव (25) के साथ लूट के मामले में सजा काट रहे कैदी शैलेंद्र गुर्जर और उसके भाई राहुल गुर्जर ने मारपीट कर दी. विवाद के दौरान राहुल यादव पर किसी नुकीली धारदार वस्तु से हमला किए जाने की भी जानकारी सामने आई है.

घटना में घायल राहुल यादव को जेल पुलिस तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुनः जेल भेज दिया गया. जेलर ओपी पांडे ने बताया कि कैदियों के बीच मामूली विवाद हुआ था. मामले में शिकायती पत्र पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सूत्रों के अनुसार जिला जेल में कैदियों के बीच गुटबाजी की स्थिति बनी रहती है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं.

दतिया गैंगरेप के आरोपियों को HC से नहीं मिली राहत, जेल में ही कटेगी जिंदगी

वहीं, दतिया के जंगलों में विदेशी महिला पर्यटक से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को ग्वालियर हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. गैंगरेप के आरोपी उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. उन्होंने अपनी सजा को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर प्रकृति का है, यह पीड़िता के शरीर पर नहीं बल्कि उसके मन मस्तिष्क और उसकी आत्मा पर गहरा आघात है।. यह अपराध उस समय और भी ज्यादा घिनौना हो जाता है जब एक विदेशी महिला यहां की संस्कृति को जानने समझने के लिए भारत आई हो.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com