विज्ञापन

“ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों”: परीक्षा से पहले सीएम का खास संदेश, डर नहीं, आत्मविश्वास को बनाएं अपनी ताकत

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दिनों में मन में चिंता और घबराहट आना सामान्य बात है. यदि आपको थोड़ा डर महसूस हो रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपने भविष्य को लेकर सजग और गंभीर हैं. उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि वे अकेले नहीं हैं-परिवार, शिक्षक और सरकार सभी उनके साथ खड़े हैं.

“ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों”: परीक्षा से पहले सीएम का खास संदेश, डर नहीं, आत्मविश्वास को बनाएं अपनी ताकत

Chhattisgarh Board Exam: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnudev Sai) ने प्रदेश के विद्यार्थियों को परीक्षाओं (Board Exam) के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएंं दी हैं. उन्होंने आत्मीय अंदाज में कहा - “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों.” मुख्यमंत्री का यह संदेश न केवल शुभकामनाओं तक सीमित रहा, बल्कि उसमें विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूत करने की प्रेरणा भी झलकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. इस दौरान उत्साह और हल्का तनाव दोनों स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दिनों में मन में चिंता और घबराहट आना सामान्य बात है. यदि आपको थोड़ा डर महसूस हो रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपने भविष्य को लेकर सजग और गंभीर हैं. उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि वे अकेले नहीं हैं-परिवार, शिक्षक और सरकार सभी उनके साथ खड़े हैं.

“ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों”: परीक्षा से पहले सीएम का खास संदेश, डर नहीं, आत्मविश्वास को बनाएं अपनी ताकत

“ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों”: परीक्षा से पहले सीएम का खास संदेश, डर नहीं, आत्मविश्वास को बनाएं अपनी ताकत
Photo Credit: Zulfikar Ali

डर नहीं, जिम्मेदारी का संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा कि डर को कमजोरी न समझें. यह जिम्मेदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संकेत है. लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें. उन्होंने विद्यार्थियों को याद दिलाया कि पूरे वर्ष की गई मेहनत, नियमित अभ्यास और दोहराव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. परीक्षा केवल उस तैयारी को परखने का एक अवसर है.

सफलता के लिए संतुलित दिनचर्या जरूरी

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को कुछ व्यावहारिक सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों का दोहराव करें और समय का संतुलित उपयोग करें. पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और परीक्षा के दिनों में मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें. लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करना ही सफलता की कुंजी है.

गर्लफ्रेंड से वहशीपन, फिर उसकी आत्मा से माफ़ी के लिए काला जादू, इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड का खौफनाक सच

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे प्रतिभाशाली हैं और वे अपने परिवार तथा राज्य का नाम रोशन करने में सक्षम हैं. उनका संदेश विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, भरोसा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला रहा, जो परीक्षा के इस महत्वपूर्ण समय में उनके आत्मबल को मजबूत करेगा.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close