विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2023

जानिए ऐसे टीचर के बारे में जिनके रिटायरमेंट में शामिल हुआ पूरा गांव, बग्घी पर निकाली यात्रा

MP News: रामबाबू के पढ़ाए हुए छात्रों में कोई शिक्षक है, कोई पटवारी तो कोई राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा है.

जानिए ऐसे टीचर के बारे में जिनके रिटायरमेंट में शामिल हुआ पूरा गांव, बग्घी पर निकाली यात्रा
शिक्षक के रिटायरमेंट पर शामिल हुए गांव के लोग

Madhya Pradesh News: कई शिक्षकों को उनके छात्र ताउम्र याद रखते हैं. शिक्षक को समाज का निर्माता कहा जाता है और समाज का हर वर्ग शिक्षक का सम्मान करता है. ऐसे ही गुना जिले (Guna District) के मगरोडा के एक शिक्षक ने लोगों के दिलों में अपने काम से एक खास जगह बनाई.

गुना के मगरोडा हाईस्कूल में पढ़ाते थे रामबाबू

मध्य प्रदेश के गुना जिले के मगरोडा हाईस्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक रामबाबू रघुवंशी का शनिवार को रिटायरमेंट हो गया. इस स्कूल में रामबाबू रघुवंशी ने 34 साल सेवाएं दीं. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य बनाने वाले शिक्षक ने अपने कर्तव्य, निष्ठा और शिक्षण कार्य से अलग ही नाम कमाया.

ये भी पढ़ें : Jabalpur News : प्रतिबंध के बाद भी किया लिंग परीक्षण, कोर्ट ने सोनोग्राफी सेंटर चलाने वाले को सुनाई सजा

पढ़ाए कई छात्र ऊंचे पदों पर पहुंचे

रामबाबू के पढ़ाए हुए छात्रों में कोई शिक्षक है, कोई पटवारी तो कोई राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा है. गांव के बड़े हों या बच्चे या बुजुर्ग सभी ने उनके रिटायरमेंट पर बड़े उत्साह से गांव में आतिशबाजी की और उन्हें बग्घी पर बिठाकर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला. इस दौरान आसपास के करीब 50 से अधिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. 

व्यवहार और कार्यशैली की होती है तारीफ

रामबाबू रघुवंशी की कार्य शैली और सरल व्यवहार ऐसा था कि अगर कोई बच्चा स्कूल नहीं आता था तो उसे घर से लेकर आते और पढ़ाते थे. अपने 34 साल के सेवा काल में पूरे गांव के लोग उनका बड़ा सम्मान करते हैं. पूरे गांव के लोग इनकी बात भी मानते हैं.

ये भी पढ़ें MP News : काला जादू उतारने के लिए ढोंगी बाबा ने महिला पर तलवार से किए वार, अब चल रहा है उपचार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com