विज्ञापन

इंदौर में हादसा: नवविवाहिता महिला पहली मंजिल से गिरी, घर की बालकनी में सुखा रही थी कपड़ा, हड़कंप मचा

Indore Accident: इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रहने वाली 25 वर्षीय शिफा पहली मंजिल से अचानक नीचे गिर गई. महिला अपने घर की बालकनी में कपड़े सुखा रही थी, इसी दौरान ये हादसा हो गया.

इंदौर में हादसा: नवविवाहिता महिला पहली मंजिल से गिरी, घर की बालकनी में सुखा रही थी कपड़ा, हड़कंप मचा

Woman falls from building: इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कपड़े सुखाने के दौरान एक नवविवाहिता महिला पहली मंजिल से नीचे गिर गई. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने हादसे की गंभीरता को और स्पष्ट कर दिया है. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

पहली मंजिल से नीचे गिरी महिला

इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां रहने वाली 25 वर्षीय शिफा (25 वर्ष) पहली मंजिल से अचानक नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि शिफा अपने घर की बालकनी में कपड़े सुखाने का काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे नीचे आ गिरी.

हड़कंप मचा

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. डॉक्टरों के मुताबिक महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है.

कपड़े सुखाते वक्त हादसा

इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला कपड़े सुखाते समय अचानक असंतुलित होती है और नीचे गिर जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, शिफा की शादी करीब 6 महीने पहले ही रफीक अब्बासी से हुई थी. शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रही थी. हादसे के बाद परिवार और आसपास के लोग काफी सदमे में हैं.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है. प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है. हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के हादसों से बचने के लिए घरों की बालकनी और छतों पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं. खासकर कपड़े सुखाते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
फिलहाल महिला का इलाज जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: भिंड में कांवड़ियों का उत्पात: ई-रिक्शा में लगाई आग, चालक से मारपीट, ग्रामीणों ने बचाई जान

ये भी पढ़ें: Neemuch Farmer: ओलावृष्टि की मार से तबाह किसान, खेतों की फसलें मवेशियों के चारे में बदलीं, दो दर्जन गांवों में भारी तबाही

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close