विज्ञापन

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 5 युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Madhya Road Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली और दतिया में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 5 युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश में दो भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, सिंगरौली जिले में हादसे (Singrauli Road Accident) में तीन युवक की मौत हो गई. हादसा दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है. यह मामला सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र का है. 

सिंगरौली में सड़क हादसा, तीन की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

दतिया में ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, 2 की मौत

इधर, दतिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया. इस हादसे में (Datia Road Accident) दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. फिलहाल घायल को इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा  गोराघाट थाना क्षेत्र में दतिया-ग्वालियर रोड स्थित सिंध पुल के पास हुआ है.

मृतकों और घायल युवक की पहचान में जुटी पुलिस

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही एफआरबी-112 मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल दतिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस के अनुसार, मृतकों और घायल युवक की पहचान की जा रही है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. गोराघाट थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टा मृतक दतिया और घायल डबरा का बताया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: इंदौर में हादसा: नवविवाहिता महिला पहली मंजिल से गिरी, घर की बालकनी में सुखा रही थी कपड़ा, हड़कंप मचा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close