साल 2024 की (New Year 2024) शुरूआत हो गई है. नये साल की शुरूआत के साथ ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) प्रदेशवासियों के लिए कई सौगातें लेकर आए हैं. दरअसल, सोमवार, 1 जनवरी 2023 को सीएम मोहन यादव खरगोन (Khargone) के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम यादव खरगोनवासियों को करोड़ों रुपये की विकास कार्यों की सौगात देंगे.
इंदौर संभाग की कानून और व्यवस्था को लेकर सीएम मोहन यादव करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे खरगोन जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके अलावा कायाकल्प योजना 2.0 के तहत खरगोन जिले में 2 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. साथ ही यहां इंदौर संभाग की कानून और व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यो को लेकर मोहन यादव बैठक करेंगे.
182 करोड़ रूपये से ज्यादा के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
इसके अलावा सीएम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम नवग्रह मेला ग्राउंड पर होगा. दरअसल, सीएम मोहन यादव 182 करोड़ रूपये से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्ग इंदौर संभाग के 167 करोड़ रूपये की लागत के 41 विकास कार्यों, नानकौडी बैराज, झिरन्या और करही बैराज भगवानपुरा 7.54 करोड़ की लागत से, भिकनगांव झिरन्या मार्ग पर 5.88 करोड़ की लागत से नवीन पुल निर्माण किया जाएगा.
ये भी पढ़े: 'फिर चांद पर इंसान', '100 साल बाद फ्रांस में ओलंपिक...' 2024 में दुनिया में क्या-क्या होगा नया
ये भी पढ़ें - थम गई MP की रफ्तार! पन्ना में जाम में फंसी एंबुलेंस, उज्जैन में वाहनों की लंबी कतार