छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) का बजट सत्र (Budget Session 2024) 5 फरवरी से शुरू होगा जो 01 मार्च तक चलेगी. इस बजट सत्र के दौरान 20 बैठकें होगी. ये विष्णु सरकार (Vishnu Government) का पहला बजट सत्र होगा. जिसको लेकर लोगों में काफी उम्मीदें है, क्योंकि विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) सरकार की बजट में मोदी गारंटी (Modi Guarantee) को पूरा करने के साथ विकास की नई इबारत की झलक दिखेगी.
बजट सत्र के पहले भाजपा विधायक दल की बैठक
सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले रविवार को भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. आज होने वाली इस बैठक में भाजपा विधायकों को सरकार की कामों को सदन में तथ्यों के साथ रखने का दिशा निर्देश दिए जाएंगे. साथ ही विपक्ष के सवालों और हंगामे का कैसे जवाब दिया जाएगा इसपर भी चर्चा होगी. बता दें कि भाजपा के कई विधायक और मंत्री पहली बार चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं. हालांकि इस बैठक के दौरान इन विधायकों और मंत्रियों को बजट सत्र की कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी जाएगी.
सीएम मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे
इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 फरवरी की सुबह 10 बजे भोपाल में आयोजित मंत्री परिषद के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे. ये प्रोग्राम अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन व नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव शाम 7 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर जाएंगे. इश दौरान सीएम यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं आज रात 9 बजे सीएम मोहन यादव इंदौर से भोपाल वापस आएंगे.
ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: MP में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट