विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2024

Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहर का ताजा रेट

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Petrol-Diesel Price: रविवार को मध्य प्रदेश और छत्तसीगढ़ में ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है. आज एमपी में फ्यूल के दाम में 0.02 पैसे, जबकि छत्तीसगढ़ में ईंधन के दाम में 0.01 पैसे की बढ़ोतरी हुई.

Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहर का ताजा रेट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के ताजा अपडेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. रविवार, 4 फरवरी को  WTI क्रूड गिरकर 72.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रू़ड 77.33 प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारतीय तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) जारी कर दी है. ताजा अपडेट के मुताबिक, देश भर में फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में ईंधन के दाम में मामूली बदलाव देखे गए हैं. 

रविवार को मध्य प्रदेश और छत्तसीगढ़ में ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई है. आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 0.02 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जबकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम में 0.01 पैसे की बढ़त हुई है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जानें फ्यूल के ताजा 

आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल औसतन 109.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल की कीमत औसतन 94.92 रुपये प्रति लीटर है. वहीं बीते दिन, शनिवार को प्रदेश में पेट्रोल 109.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. इधर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 103.79 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है, जबकि डीजल 96.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अगर बीते दिन यानी शनिवार की बात करें तो प्रदेश में पेट्रोल 103.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. 

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: MP में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश के इन जिलों में जानें फ्यूल के ताजा दाम

भोपाल में पेट्रोल 108.75 रुपये और डीजल 93.99 रुपये प्रति लीटर है.

अनूपपुर में पेट्रोल 111.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.41 रुपये प्रति लीटर है.

छिंदवाड़ा में पेट्रोल 110.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर है.

इंदौर में पेट्रोल 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.95 रुपये प्रति लीटर है.

ग्वालियर में पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल 93.84 रुपये प्रति लीटर है.

खंडवा में पेट्रोल 111.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.53 रुपये प्रति लीटर है.

दमोह में पेट्रोल 109.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.45 रुपये प्रति लीटर है.

कटनी में पेट्रोल 110.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर है.

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में फ्यूल के ताजा रेट

रायपुर में पेट्रोल 102.45 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है.

रायगढ़ में पेट्रोल 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.41 रुपये प्रति लीटर है.

दंतेवाड़ा में पेट्रोल 106.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.58 रुपये प्रति लीटर है.

बस्तर में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.35 रुपये प्रति लीटर है.

कांकेर में पेट्रोल 103.92 रुपये और डीजल 96.89 रुपये प्रति लीटर है.

दुर्ग में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.61 रुपये प्रति लीटर है.

जशपुर में पेट्रोल 104.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.39 रुपये प्रति लीटर है.

कोरबा में पेट्रोल 102.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.42 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़े: खंडवा का पुलिस थाना परिसर बना तबेला... 17 भैंसों की चाकरी कर रही पुलिस, जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com