विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh News: शिवपुरी के चक रामपुर मामले में तीन हत्याओं को लेकर अभी मामला शांत भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र से बक्सनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे चलने की खबर सामने आई है. मारपीट की इस वारदात में कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडे चलाते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं. साथ ही कुछ लोग घायल पड़े हुए हैं. बदरवास थाना क्षेत्र के बक्सनपुर गांव में घटित यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. 

लाखों का चूना लाकर फरार हुई महिला अकाउंटेंट

एक फाइनेंस कंपनी की महिला अकाउंटेंट की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.  इस धोकेबाज महिला ने कंपनी के अकाउंट से लाखों रुपए चोरी कर फरार  हो गई. कंपनी की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद  पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है.

यह मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है. जहां एक फाइनेंस कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करने वाली पूजा मकवाना के खिलाफ कंपनी में हेरा का आरोप लगा है. कंपनी के मालिक की ओर से हेराफेरी कर लाखों रुपए की चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि कई महीनों से महिला अकाउंट से पैसे निकाल कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रही थी. पुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट महिला पूजा मकवाना के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई दूसरी धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- शहीद जवान जोगिंदर सिंह के पार्थिव शरीर के साथ चले हजारों लोग, निकाली 14 किमी लंबी तिरंगा यात्रा

इंदौर के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है. इसके साथ ही महिला की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने की उम्मीद जाहिर की है. 

ये भी पढ़ें- रमन सिंह ने बताया BJP छत्तीसगढ़ में कितनी सीटें जीत रही है, लेकिन CM के सवाल पर बोले...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com