विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2025

Katni Double Murder: पिता और मां को बेटे ने ही कुल्हाड़ी से काटा, बहन ने खोला राज, इसलिए अपनों के खून का बन गया प्यासा

कटनी जिले के निगहरा गांव में हुए दंपती हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि दंपती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही बेटे  ने कुल्हाड़ी से की थी. इस हत्या का कारण पैसे को लेकर चल रहा विवाद था. पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. 

Katni Double Murder: पिता और मां को बेटे ने ही कुल्हाड़ी से काटा, बहन ने खोला राज, इसलिए अपनों के खून का बन गया प्यासा
Katni Double Murder: पुलिस गिरफ्तर में माता-पिता की हत्या का आरोपी बेटा.

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के निगहरा गांव में हुए दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात खेत में सो रहे लल्लूराम कुशवाहा और उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी. सुबह जब ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस के साथ जबलपुर से फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल पर जांच शुरू की.

बहन बोली- भाई खेत पर आया था  

पुलिस ने मृतक लल्लूराम की बेटी रश्मि से पूछताछ की, इस दौरान उसने बताया कि रात करीब 10 बजे भाई अभिषेक खेत पर आया था. इसके बाद पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने माता-पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार अभिषेक ने सोते समय पिता और सौतेली मां पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

गांव की साधारण लड़की बनेगी MP सीएम की छोटी बहू, बड़ी बहू से खास कनेक्शन, कौन कितनी पढ़ी-लिखीं

2 लाख रुपये के लिए अपनों की हत्या

पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले अभिषेक का एक्सीडेंट हुआ था और उसके इलाज में पिता लल्लूराम ने करीब दो लाख रुपये खर्च किए थे. इसी खर्च को लेकर पिता और बेटे के बीच लगातार विवाद होता रहा. पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि इसी रंजिश के चलते उसने दोनों की हत्या की योजना बनाई और रात में खेत पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया.

अकड़ तो दखिए... टांग पर टांग, सामने शराब का गिलास और जुबान पर धमकी! बुधनी के ऑफिस में रात में अय्याशी

कुएं में फेंक दी थी कुल्हाड़ी 

हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी को आरोपी अभिषेक ने खेत के पास बने कुएं में फेंक दिया था. पुलिस इसे निकालने की कोशिश कर रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.  

ये भी पढ़ें...

UP के रमीज, हरियाणा के संजय कौन? क्या इनकी वजह से बिखर रहा लालू का कुनबा, RJD में क्या करते हैं, सबकुछ जानें

थोड़ी-सी धमकी, महीनों की चोरी… 10 लाख का घपला, भोपाल की इस कहानी ने सबको डरा दिया!

Ijtima 2025: लाखों मुसलमान इज्तिमा में क्यों आते हैं, क्या बातें करते हैं?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close