विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2023

KATNI: पुलिस ने चोरी के 150 मोबाइल किए बरामद, फोन मिलने पर मालिक हुए खुश 

सभी मोबाइल बरामद करने के बाद गांधी जयंती के अवसर पर सभी मालिकों को सौंप दिया गया. बताते चलें कि इस कवायद में करीब 150 से ज्यादा मोबाईल को खोजा गया है. बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है. इसे लेकर पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की सराहना भी की.

KATNI: पुलिस ने चोरी के 150 मोबाइल किए बरामद, फोन मिलने पर मालिक हुए खुश 
पुलिस ने चोरी के 150 मोबाइल किए बरामद

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस ने 150 से ज्यादा चोरी किए गए मोबाइल फोन को बरामद किया है. साइबर क्राइम सेल की मदद से बरामद कर इन्हें मालिकों को सौंपा गया है. ये सभी फोन जिले के अलग-अलग इलाकों से गुम व चुराए गए थे. अब पुलिस ने इसे जब्त कर उनके असली मालिकों को दे दिया है. मोबाईल पाकर लोगों के चेहरे में खुशी देखने को मिली. इस कार्रवाई के लिए लोगों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया. कई लोग अपने गुम चोरी किए गए फोन के वापिस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे. 

Latest and Breaking News on NDTV


मोबाइल मालिकों को सौंपे गए गुम हुए फोन 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आज साइबर क्राइम सेल मोबाईल वितरण शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में जिलेभर के गुम हुए मोबाईल के मालिकों को बुलाया गया था. पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने सभी लोगों को एक-एक करके उनके गुम हुए मोबाइलों को सौंपा. उन्होंने बताया कि जिलेभर में पिछले दो साल में कई सारे लोगों के मोबाइल फोन गुम हुए थे. मामलों के लेकर काफी सारी शिकायतें भी आई थी. 

बरामद फोन की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये 

इसी कड़ी में बाद साइबर क्राइम सेल की मदद से इन मोबाइलों को ढूंढकर बरामद किया गया है. सभी मोबाइल बरामद करने के बाद गांधी जयंती के अवसर पर सभी मालिकों को सौंप दिया गया. बताते चलें कि इस कवायद में करीब 150 से ज्यादा मोबाईल को खोजा गया है. बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है. इसे लेकर पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की सराहना भी की है.

यह भी पढ़ें: शिवपुरी: शहर के मकान में चलता था जिस्फरोशी का कारोबार... गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com