विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

मोहम्मद निजाम ने सोनू बनकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर रेप कर धर्म बदलने का बनाया दबाव

राजगढ़ जिले में एक युवती से पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शोषण और धर्म बदलने के दबाव का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया. मामले में दुष्कर्म, धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया.

मोहम्मद निजाम ने सोनू बनकर प्रेम जाल में फंसाया, फिर रेप कर धर्म बदलने का बनाया दबाव

Religious Conversion Law Madhya Pradesh: एमपी के राजगढ़ जिले में एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा से पहचान छिपाकर दोस्ती करने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी आरोपी मोहम्मद निजाम उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने हिंदू नाम बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और बाद में धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया. मामले में दुष्कर्म, धमकी और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है.

सोशल मीडिया से पहचान और धोखे की शुरुआत

युवती की आरोपी से करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए पहचान हुई. उस समय आरोपी राजगढ़ में पीड़िता के घर के पास किराए से रहकर कारपेंटर का काम करता था. आरोप है कि उसने अपना असली नाम और पहचान छिपाकर खुद को “सोनू” नाम से हिंदू बताया और दोस्ती बढ़ाई.

जबरदस्ती संबंध और धमकी का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने दो साल पहले युवती को अपने कमरे पर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद वह लगातार डराता-धमकाता रहा और शारीरिक शोषण करता रहा. गर्भ ठहरने पर उसने शादी का भरोसा दिया, लेकिन शर्त रखी कि युवती को इस्लाम धर्म अपनाना होगा और नमाज पढ़नी होगी.

दिल्ली ले जाकर निकाह का दबाव

फरवरी–मार्च 2026 में आरोपी युवती को बहाने से दिल्ली ले गया. वहां कथित रूप से कोर्ट में कुछ दस्तावेजों पर उससे हस्ताक्षर कराए गए और एक मौलवी से मिलवाकर निकाह कराने की कोशिश की गई. इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. विरोध करने पर आरोप है कि उसे दरगाह ले जाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया.

परिजनों की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई

उधर, युवती के परिजनों ने राजगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ लिया और युवती को सुरक्षित बरामद किया. शुरुआत में भय के कारण पीड़िता बयान नहीं दे सकी, लेकिन परिजनों के साथ होने पर उसने पूरी घटना बताई.

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com