विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2026

MP में 27 फीसदी OBC आरक्षण को लेकर जल्द आएगा फैसला, 16 अप्रैल से शुरू होगी फास्ट ट्रैक सुनवाई

MP High Court: हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस विनय सराफ की युगल पीठ ने सोमवार को केस की प्राथमिकता पर सुनवाई करने की बात कही है और रजिस्ट्रार को मामले से जुड़े सभी लंबित ट्रांसफर मामलों को 2 अप्रैल तक सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं और सभी पक्षों को अंतिम सुनवाई में एक सप्ताह तक अपनी दलील रखने का अवसर दिया है. 

MP में 27 फीसदी OBC आरक्षण को लेकर जल्द आएगा फैसला, 16 अप्रैल से शुरू होगी फास्ट ट्रैक सुनवाई
OBC Reservation in MP Fast track hearings

OBC Reservation: मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने सोमवार को ओबीसी आरक्षण से जुड़े सभी संबंधित याचिकाओं को एक साथ लिंक करने के निर्देश दिए हैं और आगामी 2 अप्रैल तक सभी पक्षो को जवाब दाखिल करने की समय-सीमा निर्धारित करते हुए कहा है कि 16 अप्रैल से मामले की फास्ट ट्रैक सुनवाई शुरू होगी, जो अंतिम सुनवाई होगी.

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जस्टिस विनय सराफ की युगल पीठ ने सोमवार को केस की प्राथमिकता पर सुनवाई करने की बात कही है और रजिस्ट्रार को मामले से जुड़े सभी लंबित ट्रांसफर मामलों को 2 अप्रैल तक सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं और सभी पक्षों को अंतिम सुनवाई में एक सप्ताह तक अपनी दलील रखने का अवसर दिया है. 

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का बदला नाम, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला

6 साल से कोर्ट में लंबित है मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का विवाद

गौरतलब है मध्य प्रदेश में 27 ओबीसी आरक्षण को लेकर सालों से विवाद चला आ रहा है, जिसको लेकर सत्तासीन बीजेपी और विपक्ष कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर सियासत करने का आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन हाईकोर्ट के नए फैसले से अब इस केस में जल्द फैसला आने की उम्मीद बढ़ गई है. 6 साल से कोर्ट में लंबित मामले में सामान्य वर्ग की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने जल्द आदेश देने की बात कही है.

बार-बार हो रही हस्तक्षेप वाली याचिकाओं से सुनवाई में हो देरी पर हाई कोर्ट सख्त 

पिछले 6 वर्षों से लंबित मध्य प्रदेश ओबीसी आरक्षण का मामला बार-बार हो रही हस्तक्षेप वाली याचिकाओं से केस की सुनवाई में हो देरी पर हाई कोर्ट सख्त है. ऐसी ही हाई कोर्ट में दायर आशिता दुबे की याचिका को लीड केस मानने पर हुई बहस पर कोर्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सिर्फ देरी के लिए दायर याचिकाओं को नहीं सुना जाएगा.

ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण मामले में हाई कोर्ट को दिया है अंतिम निर्णय का अधिकार

उल्लेखनीय है सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मामले को वापस हाईकोर्ट भेजते हुए हाई कोर्ट को अंतिम निर्णय का अधिकार दिया था. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की वैधानिकता पर अंतिम फैसला अब 16 अप्रैल से शुरू होने वाली फास्ट ट्रैक सुनवाई के बाद निकेलगा, जिसका असर भर्ती और शिक्षा से जुड़े लाखों लोगों पर पड़ेगा

ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान, साल 2026-27 तक 18.48 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का किया अनुमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com