विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2025

एमपी में रेत माफिया का आतंक ! मुरैना में वन विभाग की टीम पर किया हमला, दो लोग घायल

Sand Mafia : एमपी में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. न उन्हें कानून का डर है, न खाकी का. एक ऐसा ही मामला आया है मुरैना जिले से, जहां माफियाओं ने वन कर्मियों पर हमला किया है. दो घायल हुए हैं. 

एमपी में रेत माफिया का आतंक ! मुरैना में वन विभाग की टीम पर किया हमला, दो लोग घायल
संकेतिक फोटो.
मुरैना:

Terror of Sand Mafia : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रूप से रेत का खनन करने वाले एक समूह द्वारा किए गए पथराव में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब वन विभाग के कर्मियों ने देवगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में कथित रूप से शामिल एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका.

वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए

वन विभाग के उपविभागीय अधिकारी (एसडीओ) भूरा गायकवाड़ ने कहा, ‘‘ जब वन विभाग की टीम ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस थाने ले जा रही थी, तो अवैध रेत खनन में शामिल कुछ लोगों ने एक पुलिया के पास उन पर पथराव किया, जिसमें वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए.''

ये भी पढ़ें- नक्सलियों के खिलाफ सरकार की रणनीति पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, राम-रावण से की तुलना

छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इस घटना में वन विभाग के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. उन्होंने बताया कि हमले के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस थाने ले गए. अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में ट्रैक्टर मालिक सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- Fire in Train: बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, धूं-धूकर जला कोच; मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com