विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2025

नक्सलियों के खिलाफ सरकार की रणनीति पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, राम-रावण से की तुलना

TS Singh Deo News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने नक्सलियों के खिलाफ सरकार की रणनीति पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई राम-रावण की कहानी जैसी है, जहां पहले शांति का प्रयास किया जाता है, लेकिन जब बात नहीं बनती है तो हथियार उठाने पड़ते हैं.

नक्सलियों के खिलाफ सरकार की रणनीति पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, राम-रावण से की तुलना

TS Singh Deo News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इस बीच नक्सलियों के खात्मे और नक्सलियों के खिलाफ सरकार की नीति पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है. 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंहदेव ने कहा कि श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा होगा कि शांति का रास्ता अपनाओ. मुख्य धारा से जुड़ो लेकिन रावण ने राम की बाद नहीं सुनी. रावण को शांति प्रस्ताव भेजने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो श्रीराम ने रावण के वध के लिए शस्त्र उठाया. यही अब नक्सलियों के खिलाफ भी हो रहा है. 

हथियार का जवाब हथियार से... 

सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने पहले नक्सलियों के साथ शांति से वार्ता करने का प्रयास किया. मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन नक्सली नहीं माने. ऐसे में अब नक्सलियों को हथियार का जवाब हथियार से देना पड़ रहा है. 

शाह के दौरे से पहले आया सिंहदेव का बयान

टीएस सिंहदेव का यह बड़ा बयान देश के गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के ठीक बाद आया है. अमित शाह 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर पहुंचे हुए थे.

ये भी पढ़ें- पानी की किल्लत के चलते पति को छोड़ मायके चली गई पत्नी, अब शख्स ने कलेक्टर से लगाई गुहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com