विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2025

MP Politics: केंद्रीय मंत्री शिवराज को उनके गृह जिले सीहोर में घेरेंगे दिग्विजय सिंह, नए साल में ऐसा क्या करने जा रहे

 मनरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण किए जाने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पदयात्रा निकालेंगे. इस यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिले सीहोर से होगी. 

MP Politics: केंद्रीय मंत्री शिवराज को उनके गृह जिले सीहोर में घेरेंगे दिग्विजय सिंह, नए साल में ऐसा क्या करने जा रहे

केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर VB-G-RAM-G कर दिया है. नाम बदलने को लेकर कांग्रेस शुरुआत से ही विरोध कर रही है. अब मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के विरोध में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुलकर सामने आ गए हैं और उन्होंने सड़क पर उतरने का फैसला किया है. अब वे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर से पैदल यात्रा निकालकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध जताएंगे. 

5 जनवरी से पदयात्रा की शुरुआत

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सीहोर में बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून में जो बदलाव किए हैं, उसके विरोध में सीहोर जिले की किसी ग्राम पंचायत से पैदल यात्रा निकाली जाएगी. इस पदयात्रा की शुरुआत 5 जनवरी से करने पर विचार किया गया है.

'एलियन बेबी' जन्मा, कुत्ते का आधार बना, दरगाह में प्रेमानंद महाराज... 2025 की 25 वायरल न्यूज और तस्वीरें

कांग्रेस लगातार विरोध कर रही

दरअसल, केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) कर दिया है. नाम परिवर्तन से जुड़ा विधेयक लोकसभा में भी पारित हो चुका है. कांग्रेस इस फैसले का लगातार विरोध कर रही है. पार्टी का आरोप है कि योजना का नाम बदलकर सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है और उनका नाम योजनाओं से हटाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें...

अमित शाह के बाद शिवराज ने भी की मोहन यादव की तारीफ, कहा- वे मुझसे भी ज्यादा उर्जावान

'सरदार पटेल से दिग्विजय की तुलना...' एक तस्वीर के साथ पोस्ट, BJP के दिग्गजों का कांग्रेस नेता के लिए बदला नजरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close