विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

सागर में बारात में हुई फायरिंग, बैंड बजा रहे 15 साल के किशोर की गोली लगने से मौत

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बारात में गोली चलने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक विवेक बंसल बैंड में काम करता था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था.

सागर में बारात में हुई फायरिंग, बैंड बजा रहे 15 साल के किशोर की गोली लगने से मौत
अस्पताल पहुंचे परिजन.

Sagar Hindi News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार देर एक बारात में चली गोली ने 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. इस घटना के बाद बारात में मातम पसर गया. घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र के गोला कुआं स्थित शराब दुकान के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सोनी परिवार की बारात सरोज होटल की ओर जा रही थी. इसी दौरान बारात में अचानक किसी व्यक्ति द्वारा गोली चला दी गई. गोली बैंड बाजा बजा रहे 15 वर्षीय विवेक बंसल के सीने में जा लगी. गोली लगते ही वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

आनन-फानन परिजन और मौजूद लोग उसे उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

एक संदिग्ध युवक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए तनाव पूर्ण स्थिति बन गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए माहौल को नियंत्रण में किया. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटना किस कारण से हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

इकलौता बेटा था विवेक

बताया जा रहा है कि मृतक विवेक बंसल अपने परिवार का इकलौता बेटा था. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बैंड में काम कर अपने घर का सहयोग करता था. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com