विज्ञापन
2 months ago

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live: एमपी-छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों में आज 13 फरवरी 2026 को दो उत्सव सुर्खियों में हैं. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ‘शिमला' और ‘छोटा तिब्बत' के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव और मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा में नोहलेश्वर महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मैनपाट महोत्‍सव और मध्‍य प्रदेश मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव नोहलेश्‍वर महोत्‍सव का शुभारंभ किए. 

MP मौसम अपडेट: मध्य प्रदेश का मौसम सामान्य बना हुआ है. बीते 24 घंटों में सभी संभागों के जिलों के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. सबसे कम तापमान 8.2°C से 10.2°C के बीच पचमढ़ी (नर्मदापुरम), खजराहो (छतरपुर), मंदसौर, करौंदी (कटनी) और रीवा में रहा. जबक‍ि सबसे अधिक तापमान 30.9°C से 32.8°C के बीच खरगौन, खंडवा, मंडला, उज्जैन और धार जिलों में दर्ज किया गया.

CG मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8°C रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया. 13 फरवरी को रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C और 16°C के आसपास रहने की संभावना है.

Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई. घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Madhya Pradesh News: जीतू पटवारी ने शहडोल में जन आक्रोश रैली में भरी हुंकार, मोहन सरकार पर जमकर बरसे

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने एक दिवसीय दौरे पर जन आक्रोश रैली में शहडोल पहुंचे.  वहीं पटवारी शहडोल के अंबेडकर चौराहा से जयस्तंभ चौक तक जन आक्रोश रैली में शामिल हुए. जयस्तंभ चौक पर आमसभा को संबोधित किया. इस दौरान जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे. इसके बाद अध्यक्ष  कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे. मंच से कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब है. इंदौर में दूषित पानी पीने से 35 लोग मर गए, लेकिन जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजय वर्गीय पर मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की. शहडोल में कोयले रेत के माफिया सक्रिय है. यहां पर लोगों को पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिल रहा. पीने के पानी के लिए जब कांग्रेस प्रदर्शन करती है तो कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए जाते हैं.

Madhya Pradesh Live: किसान कांग्रेस की हुंकार! अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के विरोध में किसान कांग्रेस मऊगंज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 मऊगंज जिले का किसान कांग्रेस मऊगंज जिला इकाई ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हनुमना एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि यह डील किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हितों पर सीधा प्रहार है.

पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना और जिलाध्यक्ष उमाकांत पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि विदेशी कृषि उत्पादों के आयात से स्थानीय किसानों की फसल के दाम गिरेंगे और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का दबदबा बढ़ेगा.

Chhattisgarh News: पत्नी ने प्रेमी बनाकर रची साजिश, इंस्टाग्राम पर चर्चा के बाद पति की हत्या, पलारी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बलौदा बाजार में प्यार के अंधेपन ने एक और घर उजाड़ दिया. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में हुई फल विक्रेता की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह कोई सामान्य हत्या नहीं, बल्कि विश्वासघात, छल और षड्यंत्र से भरी कहानी है. आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी निकले. इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती ने इस हद तक करवट ली कि पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया.

बता दें कि 25 अक्टूबर 2025 की सुबह ग्राम वटगन निवासी फल विक्रेता अमृत गिरी 45 वर्ष का शव घर के सोफे पर लहूलुहान हालत में मिला था. सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच में यह साफ हुआ कि मृतक की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर की गई है.

Woman beaten up in Agar Malwa: बच्चा चोरी की शंका में महिला की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

आगर मालवा जिले के सुसनेर में बच्चा चोरी की शंका के चलते लोगों ने एक महिला को पकड़ लिया. संदिग्ध गतिविधि देख भीड़ ने महिला को घेर लिया और पिटाई करने के बाद जुलूस के रूप में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल सुसनेर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मामला आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर का है. जानकारी के अनुसार मंडी चौराहे पर एक महिला की गतिविधियां लोगों को संदिग्ध लगीं. स्थानीय लोगों को आशंका हुई कि महिला बच्चा चोरी की फिराक में है. इसी शंका के आधार पर लोगों ने उसे पकड़ लिया. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने महिला की पिटाई कर दी. इसके बाद भीड़ महिला को मंडी चौराहे से हाइवे तक जुलूस के रूप में ले गई और सुसनेर पुलिस के हवाले कर दिया.

Mohan Yadav visit to Damoh: CM मोहन यादव पहुंचे दमोह, नोहलेश्वर मंदिर में किए दर्शन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दमोह के नोहटा दौरे पर हैं. इस खास चौके पर सीएम नोहलेश्वर मंदिर पहुंचे. वो नोहटा महोत्सव में शामिल होंगे. इस मौके पर किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. 

इस दौरान सीएम के साथ मंत्री धर्मेंद्र लोधी, मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, विधायक उमा देवी खटीक मौजूद रहीं.

Road Accident: पीथमपुर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक साथी घायल

औद्योगिक नगर पीथमपुर के पीथमपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा मौर्या सरिया कंपनी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी.

पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक पार्क एग्रो नामक कंपनी से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे.. इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 जेडवी 0601 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं.

Madhya Pradesh News Live: छतरपुर नौगांव में दो युवतियां लापता, 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, आक्रोशित मुस्लिम समाज ने थाने का किया घेराव

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की दो युवतियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के मुताबिक, दोनों युवतियां यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका. घटना को चार से पांच दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला, तो परिजनों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. सोमवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नौगांव थाना पहुंचे और थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामला गंभीर होने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है. समाज के लोगों ने दोनों युवतियों की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए विशेष जांच टीम गठित करने और तलाश तेज करने की मांग की.

Madhya Pradesh News Live: रीवा में महिलाओं ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन

रीवा में आज घर में रहने वाली महिलाएं घर के बाहर निकली. उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. फिर चाहे वह सिलाई कढ़ाई बुनाई की बात हो, या फिर पकवान की, उनका कहना था कि हम अपने इस हुनर का इस्तेमाल करके अपने परिवार की रोजी-रोटी का इंतजाम कर सकते हैं. आज समय है कि आपके पास कोई भी हुनर है, इसका इस्तेमाल करिए, महिलाएं भी अब पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकती हैं.  ऐसे में हमारा यह हुनर हमारे परिवार की आर्थिक तरक्की का साधन बन सकता है. 

Madhya Pradesh News Live: सीएम राइज स्कूल के वर्ग विशेष शिक्षक ने की छात्राओं से अभद्रता, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

बड़वानी में निवाली नगर के पलसूद रोड़ स्थित सीएम राइज स्कूल के शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने का मामला सामने आया है. छात्राओं के परिजनों ने बताया कि स्कूल शिक्षक इमरान शेख द्वारा हमारी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की जिसको लेकर हम आज थाने पर पहुंचे. साथ ही सकल हिन्दू समाज द्वारा कारवाई को लेकर पुलिस थाना निवाली में ज्ञापन सौंपा गया. वहीं सेंधवा ग्रामीण थाने से पूजा मोरे द्वारा पूरे मामले की विवेचना की गई. आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

Madhya Pradesh News: चोरी के शक में पूछताछ के दौरान मारपीट, तीन घायल

बड़वानी शहर के रानीपुर में एक राधेश्याम गुप्ता के घर कामकाज करने वाली महिला के द्वारा घर से सोने और चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने कुछ महिलाओं को पूछताछ के लिए बुलाया. इसके बाद पानवाड़ी मोहल्ला निवासी परिवार ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना परिसर में ही धरना दे दिया. परिवार का कहना है कि चोरी के मामले में पूछताछ के नाम पर हमारे साथ मारपीट की गई. हमारी बहू बेटी बेटे  के साथ पुलिस कोतवाली के अंदर बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें मेरी बहू बेटे और बेटी तीनों घायल हैं

Madhya Pradesh News: ग्वालियर व्यापार मेले में दो युवकों के बीच विवाद, एक दूसरे को सड़क पर पटक पटक कर पीटा

ग्वालियर व्यापार मेले में विवाद हो गया. दो युवकों के बीच हुए आपसी  विवाद मे जमकर मारपीट हुई. एक दूसरे को सड़क पर पटक पटक कर पीटा. दुकानदारों ने वीडियो बनाकर शेयर कर दिया, जो काफी वायरल हो रहा है. यह घटना मेला परिसर मे 20 नंबर छतरी की. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

Madhya Pradesh News: निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा दिन, पहले मैच में अहमदाबाद और दूसरे में यंग ब्रदर्स की जीत, कल सेमीफाइनल

बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच हुए.  पहला मैच न्यू वाल्मीकि और एआरए अहमदाबाद के बीच हुआ. इसमें अहमदाबाद जीती. दूसरा मुकाबला मेजबान यंग ब्रदर्स और मोइल-11 नागपुर के बीच हुआ.इसमें यंग ब्रदर्स क्लब ने जीत दर्ज की. शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला होगा. इसमें चार टीमें हिस्सा लेंगी.

Rahli MLA Gopal Bhargav: गोपाल भार्गव ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर लगा विराम

सागर के रहली से विधायक गोपाल भार्गव एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. सागर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि वे उस समय भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे, जब पार्टी के पास न कोई विधायक था और न ही सांसद. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं कोई चासनी या हरियाली देखकर पार्टी में नहीं आया हूं. मैं तो सूखे और बंजर जमीन में खेती करने आया हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन ऐसा सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने दोहराया कि उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता अपनी पार्टी के प्रति अडिग है. भार्गव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. उनके समर्थकों ने भी इस बयान का स्वागत करते हुए इसे स्पष्ट और निर्णायक बताया है.

Madhya Pradesh News Live: महाशिवरात्रि पर भोजपुर में सुरक्षा के इंतजाम, 300 पुलिस जवान तैनात, 30 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी निगरानी

मध्यप्रदेश के सोमनाथ कहे जाने वाले भोजपुर में इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. रात्रि 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो जाता और दिनभर दर्शनार्थियों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे. लगभग 300 पुलिस जवानों के साथ वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहेंगे. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 30 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके.

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है. आठ अलग-अलग स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है. संभावित जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात रूट डायवर्ट किए गए हैं और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है.

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

Chhattisgarh News: चलती गाड़ी में छात्रों का स्टंटबाजी, कार के दरवाजे पर लटककर हाथ में लहराया शराब

जशपुर में  छात्रों का चलती गाड़ी में स्टंट देखने को मिला. छात्र कार के दरवाजे पर लटककर स्टंटबाजी कर हाथ में शराब लहराया. ये छात्र स्कूल में फेयरबेल पार्टी के बाद हाथ में शराब के साथ स्टंटबाजी की. इसके बाद स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यह मामला जशपुर जिले के किनकेल गांव का है. 

Rewa News: पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह, नौसेना प्रमुख एड्रिमल दिनेश कुमार त्रिपाठी हुए शामिल

 रीवा के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में नौसेना प्रमुख एड्रिमल दिनेश कुमार त्रिपाठी पहुंचे. उन्होंने महिला खिलाड़ियों को बधाईयां दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय और सबसे मुश्किल खेल है.आप सब ने इस खेल को खेलने के लिए चुना, आप सब बधाई के पात्र हैं.

Chhattisagrh News Live: रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया. मुख्यमंत्री साय ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आकाशवाणी रायपुर और यूनेस्को को इस खास आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ अत्यंत सामयिक और उपयोगी है. सूचना क्रांति के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में एआई के माध्यम से रेडियो को और अधिक जनोपयोगी बनाने पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सही समय पर सही जानकारी नागरिकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसमें रेडियो की भूमिका शुरू से ही अत्यंत प्रभावी रही है.

Chhattisgarh News Live: बस्तर में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क,14 लाख की दवाईयां जब्त

बस्तर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना बोधघाट पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का खुलासा करते हुए जगदलपुर और उड़ीसा के नबरंगपुर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामोडोल की भारी खेप जब्त की है. कुल 440 पत्ते, 3,520 कैप्सूल, वजन करीब ढाई किलो और बाजार कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है. 

जांच में सामने आया है कि जगदलपुर का आरोपी शहर के युवाओं को नशीली टैबलेट बेचता था, जबकि सप्लाई उड़ीसा के नबरंगपुर से की जा रही थी. हैरानी की बात यह है कि सप्लायर मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चला रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पहले जगदलपुर में आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया, फिर उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने उड़ीसा पहुंचकर सप्लायर को भी दबोच लिया.

Bastar Filaria Free Campaign: बस्तर को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए शुरू किया गया अभियान

बस्तर जिले को हाथीपांव (फाइलेरिया)  बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक अभियान की शुरुआत जिले में की है. इस अभियान के तहत बस्तर जिले के तोकापाल, बस्तर और बकावंड ब्लॉक में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा.10 फरवरी से शुरू हुआ यह महाभियान  25 फरवरी तक जारी रहेगा.

Mainpat Festival 2026: मैनपाट महोत्सव 2026 का आगाज, सीएम साय ने 429 करोड़ की दी सौगात

मैनपाट महोत्सव 2026 का आज आगाज हो गया है. पहले दिन मैनपाट महोत्सव में मुक्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे और 429 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की सौगात दी. 

Raigarh Accident: रायगढ़ में ऑटो और साईकिल में जोरदार भिड़ंत, एक नाबालिग की मौत

रायगढ़ में ऑटो और साईकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 16 वर्षीय नाबालिक युवक की मौके पर मौत हो गई. यह घटना चक्रधर नगर थाना अंतर्गत महापल्ली- कुकुर्दा के पास हुई है. घटना के बाद ऑटो चालक मोके से फरार हो गया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. फिलहाल

पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh News: चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री!सियासी बयानबाजी शुरू, बीजेपी ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस में वंशवाद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. चैतन्य बघेल के जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भूपेश बघेल ने अपने बेटे की मुलाकात कराई जिसकी तस्वीर आने के बाद ये माना जा रहा है जल्द ही चैतन्य बघेल कांग्रेस जॉइन कर सकते है जिसपर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि ये कांग्रेस है, जहां कार्यकर्ता नही वंश आगे बढ़ता है.

Chhattisgarh News: जांजगीर चांपा में किसान से दिन दहाड़े 2.50 लाख की लूट, नकाबपोश बाइक सवार 2 युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

जांजगीर चांपा में किसान से दिन दहाड़े 2 लाख 50 हजार की लूट की गई है. किसान से हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन कर बदमाश भाग गए. जानकारी के मुताबिक, नकाबपोश बाइक सवार 2 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया. यह घटना राहौद चौकी क्षेत्र के शिवरीनारायण पामगढ़ रोड की है. पीड़ित किसान का नाम गोपेश्वर पटेल है. फिलहाल शिकायत पर राहौद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है और आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Chhattisgarh News: जेल में बंद बेटे के नाम पर पिता से ठगी, रिहा करवाने के नाम पर ठगे 75 हजार रुपये

सूरजपुर के सिरसी गांव में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां ठगों ने एक पिता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए खुद को पुलिस अधिकारी और जेल अधीक्षक बताकर 75 हजार रुपये ठग लिए. पीड़ित चिंतामणी बंजारे के बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. और वह जेल में बंद है. इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने फोन कर भरोसा दिलाया कि वो उनके बेटे का नाम मामले से हटवा देंगे और जेल से रिहाई करवा देंगे. झांसे में आकर पीड़ित ने फोन-पे के जरिए 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए.

Chhattisgarh Live News: कोंडागांव में मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में हंगामा, आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

कोंडागांव में मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में हंगामा हो गया. इस दौरान प्लांट में घुसकर ग्रामीणों ने हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ 

Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, ओएंगर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. ओएंगर जंगल से नक्सलियों का सामान बरामद किया गया है. साथ ही विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद भी बरामद हुए हैं.

Chhattisgarh News: कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, हर्री रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल

शुक्रवार दोपहर पेंड्रा क्षेत्र के हर्री रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोयले से भरी एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई. घटना लगभग दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय नगरपालिका परिषद तुरंत सक्रिय हो गए और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई.

रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल नगरपालिका परिषद पेंड्रा को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड वाहन को बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. दमकल चालक सुशील श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया. लगातार प्रयासों के बाद दमकल दल ने आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया.

Gwalior News: प्रोफेसर पर लगाया हिन्दू महापुरुषों का अपमान का आरोप, अभाविप ने विवि के बाहर किया प्रदर्शन, कुलगुरु का घेराव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय में आज जमकर हंगामा देखने को मिला. जहां विधि विभाग के प्रोफेसर राम शंकर पर छात्रों को कथित रूप से गलत तरीके से पढ़ाने और इतिहास से छेड़छाड़ कर मनमाने ढंग से शिक्षा देने के आरोप लगे हैं. इसी को लेकर परिषद कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु का घेराव किया.

Madhya Pradesh News: फिल्मी स्टाइल में छापा, तालाब किनारे जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को पकड़ा

देवास जिले कन्नौद थाना अंतर्गत जंगल में जुआ खेल रहे कुछ आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छापा मारते हुए रंगेहाथों पकड़ा. आरोपी घने जंगल के बीच तालाब किनारे बैठकर मजे से जुआ खेल रहें थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने थाना टीआई तहजीब काजी के नेतृत्व में दबिश देते हुए सभी को चारों ओर से घेर लिया. मौके से सात आरोपियों सादिक, कपिल, मांगीलाल, रामविलास, सुखराम, तुलसीदास और जगदीश को गिरफ्तार किया गया हैं. यह अब पुलिस की नजर से बचते हुए जंगल में छिपकर जुआ खेल रहें थे.

इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद घेराबंदी कर इस गिरोह को पकड़ा गया. 

Jabalpur Crime News: रोटरी क्लब के पास दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, दोनों की हालत गंभीर

जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रोटरी क्लब के पास कल देर रात सरेराह फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुरानी रंजिश के चलते लकी पटेल, मुक्कू पटेल, देबू पटेल और अभिषेक गोस्वामी सहित छह लोगों ने दुर्गेश पंडा और श्रीकांत राय पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस हमले में दुर्गेश की जांघ में और श्रीकांत के हाथ व पसलियों में गोली लगी है, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ धारा 109 के तहत जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और पूर्व में हुए विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

MP-Chhattisgarh Live News: चार दिन बाद नग्न अवस्था में मिला MBA छात्रा का शव

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के अंकल गली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ. शव नग्न अवस्था में था. खुशबू पिछले कुछ दिनों से लापता थी और परिजनों ने इसकी शिकायत पण्डरीनाथ थाने में दर्ज कराई थी. युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है. शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना दो से तीन दिन पुरानी है.  यहां क्‍लिक करके पढ़ें पूरा मामला 

Madhya Pradesh News: न्यायाधीश के साथ अभद्रता करने वाला फरार आरोपी भीम को आज कोर्ट में किया गया पेश

देवास में जज से अभद्रता करने वाले आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया. भाजपा विधायक समर्थक आदतन अपराधी भीम घारू को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया. न्यायाधीश के साथ अभद्रता करने वाला फरार आरोपी भीम को पुलिस ने न्यायलय में पेश किया. न्यायालय में बार एसोसिएशन एकत्रित होकर विरोध स्वरूप आरोपियों की पैरवी ना करने के साथ जमानत में आपत्ति की दर्ज.

Chhattisgarh News Live: रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 7 से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओड़िशा से जा रहे थे UP

राजधानी रायपुर में एक बार फिर अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया  है. राजधानी के  गुढ़ियारी थाना पुलिस और आर.पी.एफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को थाना गुढ़ियारी क्षेत्र स्थित रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 7 से गांजा तस्करी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. दोनो आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश के निवासी हैं. आरोपियान ओड़िसा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश बेचने ले जा रहे थे.

Chhattisgarh: नगर निगम की सामान्य सभा में हंगामा,नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, जमकर की नारेबाजी

नगर पालिक निगम बिलासपुर के सदन में हंगामे के बाद विपक्ष मुख्य गेट के सामने जमीन पर बैठ गया. नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जमकर नारेबाजी की. आरोप है कि गरीबों के मकान तोड़कर वहां दुकान कॉम्प्लेक्स और गार्डन बनाने की तैयारी है. इनकी मांग जिन जगहों से हटाया गया, उसी स्थान पर पुनः मकान दिलाया जाए.

Madhya Pradesh News Live: सिंधिया के पीठ फिरते ही नेताओं की ड्राई फ्रूट पर नजर

केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद सिंधिया एक शादी समारोह के दौरान शिवपुरी में शिरकत करने पहुंचे थे. 

इस दौरान शादी मंडप में उनके स्वागत सत्कार के लिए ड्राई फ्रूट्स की टेबल सजाई गई थी. इस टेबल पर रखें ड्राई फ्रूट्स सिंधिया की पसंद के थे. सिंधिया ने  वर-वधू को आशीर्वाद देकर रुखसत होने की बात कही और वो जैसे ही वहां से पलटे तो जो नेता सिंधिया के साथ मौजूद थे... वो उनके पीछे से ड्राई फ्रूट की टेबल पर रखें ड्राई फ्रूट्स उठाकर खाते हुए नजर आए. जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Madhya Pradesh News: सेप्टिक टैंक में मिली महिला की हुई शिनाख्त, प्रेमी-पत्नी ने हत्या कर शव को फेंका था, दोनों आरोपी फरार

भोपाल के कमल नगर में गुरुवार की शाम को सेप्टिक टैंक में बंद मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है. पुलिस के मुताबिक, मृतका महाराष्ट्र की रहने वाली थी और उसका नाम अशरफी उर्फ सिया था. जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले इंस्टाग्राम पर समीर से उसकी दोस्ती इुई... फिर दोनों के बीच प्यार हो गया. जिसके बाद सिया, समीर के साथ रहने भोपाल आ गई. प्रेमी पहले से शादीशुदा था और उसने पत्नी-बच्चों के साथ ही प्रेमिका को घर में रख लिया था. इसी बात को लेकर पत्नी और प्रेमिका के बीच आए दिन विवाद होते थे. इन्हीं विवादों के चलते प्रेमी और उसकी पत्नी ने महिला की हत्या कर शव को बक्से में बंद कर फेंक दिया था.

Madhya Pradesh News: 'सबको तलवारबाजी सिखाओ...' धीरेन्द्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि तलवारबाजी सिखाओ, सबको आना चाहिए. मुसीबत के लिए ये काम आएगा.  धर्म केवल सीता-राम कहने से नहीं बचेगा. ये तो भजन है, भजन करो. मठ में बैठकर आनंद करो. लेकिन हिंदुत्व को बचाना है तो मठ से बाहर निकलना होगा.

Chhattisgarh News Live: कोकोड़ी में मक्का प्लांट किया गया बंद, 12 घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, गांव में फ़ोर्स तैनात

कोंडागांव के कोकोड़ी में फिलहाल माहौल शांत हो गया. 12 घंटे से अधिक समय तक मक्का प्लांट के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. फिलहाल प्रशासन ने आगामी आदेश तक प्लांट बंद करने का निर्णय लिया. प्रशासनिक निर्णय के बाद ग्रामीण शांत हुए. गांव में अभी भी फ़ोर्स तैनात हैं. 

Baba Mahakal: शिव नवरात्रि के आठवें दिन उमाशंकर स्वरूप में बाबा महाकाल का किया जाएगा श्रृंगार

शिव नवरात्रि के आठवें दिन यानी शुक्रवार को बाबा महाकाल का उमाशंकर स्वरूप में श्रृंगार किया जाएग.

Chhattisagrh News Live: राजनांदगांव में अवैध हथियार समेत सात लोग गिरफ्तार, दो पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त

राजनांदगांव शहर के चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले शंकरपुर के पास अवैध हथियार रखे हुए सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, दो कट्टा और एक जिंदा कारतूस पुलिस ने किया जब्त किया. आर्म्स  एक्ट के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी जिले के रहने वाले हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ इन तीन जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Chhattisgarh News Live: फाइलेरिया की दवाई खाने से स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ी, चार बेहोश

अम्बिकापुर में फाइलेरिया की दवाई खाने से स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ गई है. फाइलेरिया टैबलेट खिलाने के बाद चार स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. ग्राम कोसंगा में मितानिन द्वारा फाइलेरिया रोधी टैबलेट खिलाने से मिडिल स्कूल के चार बच्चे बेहोश हो गए. सभी प्रभावित बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो बच्चों को अंबिकापुर जिला चिकित्सालय में कराए गए भर्ती...

Gang rape: दुर्ग नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म: आरोपी BN पांडेय ने कोर्ट में किया सरेंडर

दुर्ग में नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म मामले का चर्चित आरोपी BN पांडेय ने किया दुर्ग कोर्ट में सरेंडर किया. अनीश दुबे के फ़ास्ट्रैक कोर्ट में सरेंडर किया. BN पांडेय दुर्ग लोकसभा सांसद के यहां अटैच था. वो फिशरीज के रिटायर्ड कर्मचारी है.  वो 30 जनवरी को भिलाई महिला थाने में FIR दर्ज होते ही फरार हो गया था. 

Chhattisgarh News Live: महिला के अंतिम संस्कार से पहले पूरे परिवार ने मूल धर्म में की वापसी

कांकेर जिले में लगातार धर्मान्तरित लोगों के मूलधर्म में वापस आने का सिलसिला जारी है. इसी बीच नरहरपुर क्षेत्र के जामगांव से भी चार परिवार के 14 लोगों ने मूलधर्म में वापसी की. परिवार के लोगों ने यह निर्णय महिला की मौत के बाद लिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर क्षेत्र के जामगांव में एक अनूठा मामला सामने आया है. जामगांव निवासी कमलेश पमार और उनके परिवार के 14 सदस्यों ने, पत्नी की मृत्यु के बाद, लंबे समय से अपनाए गए धर्मांतरण से लौटकर मूलधर्म अपनाने का निर्णय लिया. परिवार ने सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार कफ़न-दफन कराने की इच्छा जाहिर की. इस निर्णय को लेकर आज गांव में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में परिवार ने मूलधर्म को अपनाया. इसके बाद महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं.

Indore News Live: इंदौर में आउटर रिंग रोड का विरोध, NHAI दफ्तर के बाहर किसानों का प्रदर्शन

इंदौर में किसानों ने अर्धनग्न होकर आउटर रिंग रोड का विरोध किया. NHAI के दफ्तर के बाहर किसानों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने उपजाऊ सिंचित भूमि के अधिग्रहण का विरोध किया. बता दें कि इंदौर में NHAI को आउटर रिंग रोड बनाना है. वहीं किसानों की मांग है कि शासकीय बंजर पथरीली जमीन के पुराने सर्वे के आधार पर सरकार रिंग रोड  बनाए. 

जब बुलेट पर सवार होकर निकले धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का गुरुवार रात एक अलग अंदाज देखने को मिला. वह बुलेट बाइक चलाते हुए अपने बागेश्वर धाम परिसर में घूमते नजर आए और श्रद्धालुओं से हालचाल जाना. दरअसल, बागेश्वर धाम में आयोजित होने जा रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 300 कन्याओं के विवाह कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं.

इसी बीच पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे स्वयं भोजन व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं. कुछ वीडियो में वे पूरी और मिठाई बनाते हुए तथा रसोई व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दे रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री देर रात तक व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि विवाह समारोह में किसी प्रकार की कमी न रह जाए. आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

MP News: इंदौर में 4 दिन से लापता युवती का शव नग्न अवस्था में कमरे में मिला

Missing Girl Found Dead Naked in Room Indore: इंदौर में 4 दिन से लापता युवती का शव द्वारकापुरी गली स्थित किराए के कमरे में नग्न अवस्था में मिला है. युवती की पहचान 25 वर्षीय के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि युवती का कमरा पियूष धनोतिया नामक छात्र के साथ था, जो उसी कॉलेज में पढ़ता था. युवती 10 फरवरी से लापता थी और उसने बर्थडे पार्टी में जाने की बात कही थी. पुलिस ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है. एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है.

Missing Child Boy Found Dead in School: 5 साल के बच्चे का 2 साल से बंद पड़े स्कूल में मिला शव

Harda Hindi News: हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुखरास गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक सरकारी स्कूल के खंडहर भवन में साढ़े पांच साल के मासूम बच्चे का शव (Boy Dead Body) मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बच्चे की पहचान अनिल कोरकू के रूप में हुई है, जो दोपहर करीब 1 बजे से घर से लापता था. परिजनों को जब सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे तो बच्चे के गले पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

MP Hindi News: स्कूल के वॉशरूम में बच्चियों के सामने अश्लीलता करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार

Girl Student Molest in Washroom in School Guna: मध्य प्रदेश के गुना जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ वॉशरूम में अश्लीलता करने का गंभीर मामला सामने आया है. स्कूल के बच्चों को लाने-लेझाने वाले एक अधेड़ उम्र के ऑटो चालक ने स्कूल परिसर के भीतर ही कक्षा 8वीं की दो छात्राओं के सामने आपत्तिजनक हरकतें की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ऑटो चालक अकबर अहमद को हिरासत में ले लिया है.

CG News in Hindi: थाना प्रभारी और जेल अधीक्षक बनकर किया फोन, 75 हजार ठगे, नेपाल बॉर्डर से दो शातिर गिरफ्तार

Surajpur News: सूरजपुर जिले के सिरसी गांव से एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है. गांव के चिंतामणी बंजारे ने चौकी बसदेई में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात लोगों ने उनके साथ 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है. जांच में सामने आया कि उनके बेटे अनिल बंजारे के खिलाफ थाना गांधीनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज है और वह जेल में बंद है. इसी बात का फायदा उठाते हुए ठगों ने खुद को गांधी नगर थाना प्रभारी और अंबिकापुर जेल अधीक्षक बताकर फोन किया. आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे उनके बेटे का नाम मामले से हटवा देंगे और जेल से छुड़ाने में मदद करेंगे. इस झांसे में आकर पीड़ित से फोन-पे के माध्यम से 75 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए. बाद में जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया.

मूंगफली के दाने पर शिव ओर काजू पर शिव पार्वती का बनाया चित्र

मध्य प्रदेश के उज्जैन की दो छात्राओं ने कुछ ही मिनट में मूंगफली के दाने ओर काजू पर शिव पार्वती के चित्र बना दिए. छोटे से दानों पर अत्यंत सूक्ष्म आकृति बनाने पार छात्राओं का नाम वर्ल्ड वाइड बुक के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. क्षिप्रा फाइन आर्ट्स कॉलेज की बीएफए प्रथम वर्ष की छात्रा रिद्धिमा जैन ओर खुशी शर्मा ने कलाकारी दिखाई है. खुशी ने जहां मात्र 10 मिनट में मूंगफली के दाने पर भगवान शिव की आकृति बना दी. वहीं, रिद्धिमा ने काजू पर शिव पार्वती का चित्र बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है. वर्ल्ड वाइड बुक के साथ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इसे सूक्ष्म आकृति मानते हुए दोनों का नाम रिकार्ड में दर्ज किया है. छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और सूक्ष्म कला पर पकड़ को दर्शाती है.

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री का छलका दर्द

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुवार को खजुराहो होटल कारोबारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खजुराहो के होटल व्यवसायों को संबोधित करते हुए अपनी पीड़ा जताई और कारोबारियों से सामाजिक सहयोग करने की अपील की. उन्होंन कहा कि बागेश्वर धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के कारण उनका होटलों का व्यवसाय फल-फूल रहा है, बावजूद इसके जब धाम से जुड़े लोग उनके होटलों में जाते हैं, तो उन्हें पूरा बिल थमा दिया जाता है और किसी प्रकार की सहायता या सहयोग नहीं किया जाता है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

MP News in Hindi: गंभीर हालत में मिला नाबालिग, अस्पताल में कराया भर्ती

Minor Boy Found Injured in Dhar: धार जिले के पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. बीती रात क्षेत्र में राहगीरों को एक लगभग 13 वर्षीय नाबालिग लड़का गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला. बालक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे. स्थिति गंभीर होने पर राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल नाबालिग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर पहुंचाया गया.

MP News in Hindi: विदिशा में महिला की निर्मम हत्या

Vidisha Woman Murder: विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां सुनसान मकान में अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. हत्या के दौरान परिवार के सदस्य उस दौरान बाहर गए हुए थे. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया और फिर सबूत मिटाने के इरादे से साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी.

Bhopal Intercity Train: भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में कोच कम, यात्रियों को हो रही दिक्कत

मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण इंटरसिटी ट्रेन भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Train Bhopal Intercity Express) में कोच कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है. पहले इस ट्रेन में 24 कोच थे, लेकिन अब इसे घटाकर 18 कर दिया गया है. इससे ट्रेन में जगह नहीं मिलती, खासकर महू से इंदौर और भोपाल जाने वालों को. यह ट्रेन सुबह 6:15 बजे महू से चलकर इंदौर पहुंचती है और फिर भोपाल जाती है. शाम को भोपाल से वापस लौटकर महू पहुंचती है. इसमें रोजाना कई छात्र, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, नौकरीपेशा और आम यात्री सफर करते हैं. कोच कम होने से यात्रा की क्षमता भी प्रभावित हुई है.

Woman Youth Beaten Case: मारपीट में घायल महिला ने विधायक से मांगी मदद , विधायक ने सुना दी खरी खरी

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र स्थित बाजार क्षेत्र में गुमटी के विवाद को लेकर महिला और युवक के बीच में हुई मारपीट मामले में नया मोड़ आया है. महिला हेमा सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें पर संतोष पाठक और राहुल द्विवेदी के खिलाफ मारपीट मामला दर्ज हुआ है. वहीं, हेमा सिंह ने सीधी विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीति पाठक (Sidhi MLA Riti Pathak) से फोन कर और बड़ी कार्रवाई कराने के लिए मदद की मांगी. इस पर रीती पाठक विधायक ने कहा कि विवाद दोनों पक्षों से हुआ है. पहले युवक पर चप्पल लेकर मारने की कोशिश की गई. इसके बाद युवक ने भी मारपीट की है. दोनों पक्ष बराबर जिम्मेदार हैं. सीधी विधायक ने कहा कि सिहावल विधायक से बात कर लीजिए और अवगत करा दीजिए, लेकिन इस बात पर हेमा सिंह अड़ी रही कि मैं आपसे मदद चाहती हूं.

Elephants Attack in Anuppur: अनूपपुर में हाथियों का आतंक, एक बुजुर्ग की मौत

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियों का आतंक खांडा के जंगलों में 50 दिनों से बदस्तूर जारी है. जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर स्थित बरबसपुर में हाथी ने एक घर की दीवार तोड़ दी, जिसके मलबे में दबकर एक वृद्ध घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. खांडा के जंगल में एक हाथी तीन दिन से ठहरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है. कोतवाली थाना क्षेत्र और वन विभाग हाथी को पकड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

गौ सेवकों का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, कारोबारियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

Cow Protectors Protest at Gwalior SP office: ग्वालियर में 2 दिन पहले मवेशियों की हड्डियों से भरे ट्रक और पांच आरोपियों के पकड़े जाने के बाद गौ सेवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. गौ सेवकों ने मांग की कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही इसकी जांच SIT की टीम गठित करा कर कराई जाए. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को लेकर मांगो को पूरा करने और जांच का हवाला देते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

वैवाहिक विवादों में WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग पर अहम फैसला

High Court on Digital Evidence over Marital Disputes: डिजिटल दौर में रिश्तों की जटिलताएं अब अदालतों तक मोबाइल डेटा के रूप में पहुंच रही हैं. ऐसे ही एक मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वैवाहिक विवादों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की स्वीकार्यता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय दिया है. इस मामले की सुनवाई एकल पीठ में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने की और स्पष्ट किया कि निजता का अधिकार पूर्ण नहीं है उसे निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के साथ संतुलित करना होगा. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश में अब रात को भी खुलेंगे मॉल, रेस्तरां और बाजार

Market, Mall and Restaurant to be Open for 24 Hours: मध्य प्रदेश में बिजनेट सेंटर, बाजार, मॉल, रेस्तरां और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्यालयों को 24 घंटे खोलने की तैयारी की जा रही है. रोजगार और राजस्व बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की सलाह पर यह पहल शुरू की जा रही है. इसके लिए दुकान स्थापना अधिनियम में बदलाव होगा और 1958 के नियम की धारा-छह में संशोधन किया जाएगा. संशोधन के बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना की बाजार रात में भी खुलने लगेंगे. बीपीओ और नाइट शिफ्ट कर्मचारियों के लिए भी बाजार खुल जाएगा.

Madhya Pradesh Hindi News: बालाघाट में फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या

Youth Commit Suicide in Balaghat: बालाघाट जिले में कोतवाली पुलिस ने नगर के वार्ड-24 पावर हाउस गत्ती झुग्गी झोपड़ी स्थित एक मकान से फांसी के फंदे पर लटका एक युवक का शव बरामद किया है, जिसके फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कहीं जा रही है. मृतक का नाम तौसीफ (29) पिता मंसूर अली बताया गया है. पुलिस ने शव का सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों को दे दिया है. वहीं, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Highwa Crush Bike Riders कटनी में हाईवा दो लोगों को कुचला, मौत

Katni Hindi News: कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के बंधी गांव में रेलवे फाटक के पास बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार हाईवा ने दो मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को कुचल दिया. इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 पुलिस वाहन पर लोगों ने पथराव कर दिया.

सेफ्टिक टैंक में बक्सा, उसमें थी महिला की लाश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुले मैदान में बने सेफ्टिक टैंक में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है. शव सिया नाम की महिला का था, जिसकी हत्या की गई थी. महिला का हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही निकला है. मृतका उसकी तीसरी पत्नी थी. आरोपी सेफ्टिक टैंक से 200 मीटर दूर रहता था. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

MP News in Hindi: काम करने वाली महिला ने चुराया 17 लाख का सोना, 12 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Datia House Robbery: दतिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई 17 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है. जानकारी के अनुसार, न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी सुधीर सिकरवार के घर से करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात (कीमत लगभग 17 लाख रुपये) अलमारी से चोरी हो गए थे. घटना के समय सुधीर सिकरवार अपनी मां को देखने ग्वालियर गए हुए थे और घर की देखरेख के लिए काम करने वाली महिला को छोड़ गए थे. शाम को लौटने के बाद 10 फरवरी को जब वे दिल्ली जाने की तैयारी में अलमारी में रखे जेवरात देखने पहुंचे तो वे अपने स्थान पर नहीं मिले. इसके बाद फरियादी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और घर में काम करने वाली महिला पर संदेह व्यक्त किया गया.

खून से खत लिख सिंधिया से न्याय मांग रहा मासूम

ग्वालियर में एक नौ साल का बच्चा डॉक्टर की लापरवाही के चलते जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. कक्षा-3 के छात्र ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को खून से चिट्ठी लिखकर न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई है. साथ ही यह भी कहा कि बिना डिग्री के इलाज करने वाले लापरवाह डॉक्टर द्वारा अधिक डोज देने से उसकी जिंदगी खतरे में पड़ी है. अगर उसे सजा नदीं दी गई तो पीड़ित बच्चा और उसके पिता आत्मदाह कर लेंगे. सिंधिया ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

मुरैना होटल संचालक के घर फायरिंग कर मांगी रगंदारी

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रंगदारी को लेकर होटल मालिक के घर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है. साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. मुरैना जिले की पॉश इलाके पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार रात 11 बजे यह घटना हुई थी. कॉलोनी में 25 राउंड से ज्यादा बार फायरिंग हुई थी. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह गोलीबारी दो बदमाशों ने की थी. प्यारा होटल के संचालक दमनप्रीत सरदार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Illegal Cultivation of Opium in Neemuch: कपास और सरसों की फसल में छिपी अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़,

Madhya Pradesh News: नीमच जिले के रतनगढ़ और सिंगोली थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयास और सरसों की फसल के बीच छिपाकर की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है. ड्रोन तकनीक की मदद से खेतों की निगरानी कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अफीम बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

MP News in Hindi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की इंदौर में दस्तक, अस्पताल संचालक के बेटे से मांगे 5 करोड़

Lawrence Bishnoi Gang in Indore: इंदौर के एक बड़े हॉस्टल संचालक को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है. किशनगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल संचालक के बेटे से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है. इससे पहले अशोकनगर के व्यापारी को भी धमकी मिल चुकी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और रिवार और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. सूत्रों के मुताबिक धमकी भरा फोन सीधे अस्पताल संचालक के बेटे को किया गया था. धमकी मिलते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. 

Chhatarpur News: छतरपुर पन्ना रोड पर तेज रफ्तार वाहन झोपड़ी में घुसा, बड़ा हादसा टला

Madhya Pradesh Hindi News: छतरपुर जिला के पन्ना रोड स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे बनी झोपड़ी (Car Collide with Slum House) में जा घुसा. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे गढ़िया क्षेत्र में कुछ लोग झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने सड़क किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैंय स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क किनारे रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Reel with Rifle: सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Datia Police: मध्य प्रदेश के दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना बड़ौनी पुलिस ने सोशल मीडिया पर रायफल के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही संबंधित लाइसेंसी हथियार के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है.

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन

छत्तीसगढ़ की जेल व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. छत्तीसगढ़ की सेंट्रल जेल (Central Jails) रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं अंबिकापुर को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ 9001:2015 का प्रमाणन प्राप्त (ISO Quality Certification) हुआ है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा जेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से आईएसओ सर्टिफिकेशन कराने की पहल की थी. यह प्रक्रिया पूर्ण कर राज्य की चार प्रमुख केंद्रीय जेलों को प्रमाणन प्राप्त हो गया है. इस प्रमाणन से जेल प्रशासन में कार्य प्रक्रियाओं में एकरूपता एवं पारदर्शिता, बंदी कल्याण और मानवाधिकार संरक्षण को बढ़ावा, जोखिम प्रबंधन और जवाबदेही में सुधार, जनविश्वास एवं संस्थागत विश्वास में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती मिलेगी. यह पहल राज्य की सुधारात्मक न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. राज्य सरकार का उद्देश्य जेलों को केवल निरुद्ध स्थान के रूप में नहीं, बल्कि सुधार एवं पुनर्वास केंद्र के रूप में विकसित करना है.

बागेश्वर धाम आएंगे सीएम मोहन यादव, सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan yadav) 13 फरवरी को छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे. प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव (Mass Wedding Mahotsav) में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दमोह जिले से दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3:45 बजे गढ़ा गांव के हेलीपेड पहुंचेंगे. यहां वे कन्या विवाह महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे. कार्यक्रम के बाद सीएम खजुराहो एयरपोर्ट से शाम 5:20 बजे हवाई जहाज से भोपाल रवाना होंगे. कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Mainpat Festival 2026: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव

Mainpat Mahotsav: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव की शुरुआत आज से हो जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:30 बजे शुभारंभ करेंगे. तीन दिवसों महोत्सव में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर और सहित कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

Vidisha News: खुशियों के बीच मातम, बारातियों की कार खाई में पलटी; तीन की मौत

Barat Car Accident: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई, जब बारात में शामिल टवेरा गाड़ी तेज रफ्तार के कारण खाई में गिरकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में इलाज के दौरान तीन बारातियों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. हादसा विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र के जम्बार बागरी इंडस्ट्रियल एरिया के पास हुआ. बारात रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र से विदिशा आई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Madhya Pradesh News: सांड के हमले का रोंगटे खड़े करने वाला Video, बच्चे को इधर-उधर पटका

Bull Attack Child Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. एक आवारा सांड ने कोचिंग से लौट रहे मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया. सांड ने बच्चे को इधर-उधर उठाकर पटका. यूकेजी का छात्र गोविंद लक्षकार अपनी बहन के साथ कोचिंग से घर आ रहा था. अचानक दौड़ते हुए आए सांड ने बच्चे को दबोचकर सिर और माथे से दबाना शुरू कर दिया. लोगों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सांड बच्चे को पटकता रहा. मासूम काफी देर तक खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन सांड ने उसे नहीं छोड़ा. मामला मुरार के शिवहरे कॉलोनी की है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Sagar Barat Firing Death: बारात में गोली चलने से बैंड बजा रहे लड़के की मौत

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार देर एक बारात में चली गोली ने 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. इस घटना के बाद बारात में मातम पसर गया. घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र के गोला कुआं स्थित शराब दुकान के पास की बताई जा रही है. क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (Chhattisgarh Weather Forecast)

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रायपुर (Raipur Weather) में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 18°C के आसपास रहने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 °C अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

मध्य प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. दिन में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. वहीं, अब दिन में तेज धूप भी निकलने लगी है. सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का दौर जारी है. हालांकि रात को अभी ठंड बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close