विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

9वीं के स्टूडेंट को टीचर ने पीटा; सागर के मिशनरी स्कूल में होमवर्क नहीं दिखाने पर मिली सजा, केस दर्ज

मारपीट के बाद जब छात्र घर पहुंचा तो उसने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया. परिजन तुरंत उसे रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. चिकित्सकीय परीक्षण में चोटों की गंभीरता देखते हुए डॉक्टरों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) जिले के रहली क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां क्राइस्ट कॉन्वेंट मिशनरी स्कूल (Christ Convent Missionary School) में कक्षा नौवीं के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की गई. घटना में 14 वर्षीय छात्र अभिजीत ठाकुर के शरीर पर कई चोटों के निशान आए, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा. इससे पहले भी प्रदेश के कुछ मिशनरी स्कूलों में छात्रों के साथ मारपीट के मामलों की शिकायतें सामने आती रही हैं. कई बार अभिभावक बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिकायत करने से हिचकिचाते हैं, लेकिन इस मामले ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Sagar News: छात्र के पैरों में चोट के निशान

Sagar News: छात्र के पैरों में चोट के निशान

कॉपी न दिखाने पर भड़के शिक्षक, छात्र को पीटा

मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा के दौरान शिक्षक शैलेंद्र चढ़ार ने छात्र से होमवर्क की कॉपी मांगी. छात्र कॉपी नहीं दिखा सका, जिसके बाद शिक्षक ने उस पर नाराज होकर कथित रूप से उसकी पिटाई कर दी. आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि छात्र के हाथ‑पैर और पीठ पर स्पष्ट चोट के निशान दिखाई देने लगे.

घर पहुंचकर छात्र ने बताई पूरी बात, डॉक्टरों ने दी पुलिस को सूचना

मारपीट के बाद जब छात्र घर पहुंचा तो उसने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया. परिजन तुरंत उसे रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. चिकित्सकीय परीक्षण में चोटों की गंभीरता देखते हुए डॉक्टरों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा- मामला गंभीर, जांच टीम गठित

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि स्कूल में हुई घटना की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है, जो सोमवार को स्कूल पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

यह भी पढ़ें : Scam: पोस्ट ऑफिस में 35 लाख का घोटाला; लाड़ली लक्ष्मी व FD का पैसा गबन, पोस्ट मास्टर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

यह भी पढ़ें : MP का वनतारा उज्जैन में होगा तैयार; CM मोहन ने कहा- दो जगहों पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर, जंगल जू सफारी भी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com