Madhya Pradesh-Chhattisgarh Hindi News Live Updates: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु शनिवार, 7 फरवरी 2026 को आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का शुभारंभ करेंगी. जिसमें राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शामिल होंगे. वहीं मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में भी सर्दी का कहर जारी है. कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़िए मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की शनिवार, 7 फरवरी 2026 की ताजा खबरें...
Bastar Pandum 2026: तीन घंटे छत्तीसगढ़ में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
President Draupadi Murmu in Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर बस्तर पहुंचेंगी. वे बस्तर पण्डुम 2026 का शुभारंभ करेंगी. तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 9.10 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरेंगी और 10.30 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके बाद लाल बाघ मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर जाएंगी. 10.55 से 11.10 बजे तक वे बस्तर पण्डुम में लगे स्टॉल्स का अवलोकन करेंगी. 11.10 से 12.15 बजे तक शुभारंभ समारोह होगा. 12.30 बजे वे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगी और 1.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति करीब तीन घंटे छत्तीसगढ़ में रहेंगी.

Narmadapuram News: देर रात नहर में गिरी कार, तीन की मौत
Narmadapuram News Today: नर्मदापुरम जिले में देर रात बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. पथरोटा की बड़ी नहर में देर रात करीब 1 बजे केसला से आ रही कार रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी. हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची. नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया. कार अंदर तीनों युवक मृत अवस्था में मिले. शनिवार सुबह शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Chhattisgarh Weather News Today: मौसम में नहीं होगा कोई बदलाव
Chhattisgarh Weather UPdate: छत्तीसगढ़ में मौसम करवट लेता नजर नहीं आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी रायपुर में 7 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
Mika Singh in Ujjain: गायक मीका सिंह ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
Mika Singh: गायक मीका सिंह ने शनिवार 7 फरवरी 2026 को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने कहा, "आज बहुत अच्छा दिन है और मुझे यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे आरती देखने का सौभाग्य मिला. मैं हिंदुस्तान के लिए प्रार्थना करता हूं कि आप सभी खुश रहें और जब भी अवसर मिले महाकाल के दर्शन के लिए जरूर आएं.
#WATCH | उज्जैन, मध्य प्रदेश: गायक मिका सिंह ने कहा, "आज बहुत अच्छा दिन है और मुझे यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है... मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आरती देखने का सौभाग्य मिला... मैं हिंदुस्तान के लिए प्रार्थना करता हूं कि आप सभी खुश रहें और जब भी अवसर मिले तो महाकाल के दर्शन… https://t.co/SdvEzkRemp pic.twitter.com/F8zKcZkeLb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2026
Satna Crime News: महिला के गले से पार की सोने की चेन
Satna News: सतना शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड इलाके में दिनदहाड़े एक महिला से लूट हो गई. कोलगवां थाना क्षेत्र में ग्राम सोहास कोटर निवासी सत्यवती शर्मा अपने मायके जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थीं, इस दौरान दो अज्ञात युवकों ने एटीएम का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बातों में उलझाया और सड़क किनारे ले जाकर बड़ी चालाकी से गले से सोने की चेन पार कर दी. चेन करीब दो तोले की थी, जिसकी कीमत लाखों में है. पीड़िता को जब तक चोरी का पता चला, तब तक आरोपी फरार हो गए. इसके बाद उसने थाने में केस दर्ज कराया. अब तक की जांच में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश वारदात करते साफ नजर आ रहे हैं.
Baba Mahakal Bhasm Aarti: करें बाबा महाकाल के दर्शन
7 फरवरी 2026 शनिवार को उज्जैन श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म रमाकर बाबा का श्रृंगार किया गया. करें बाबा महाकाल के भस्म आरती श्रृंगार दर्शन.

बस्तर पंडुम 2026: चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती
बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती कर दी गई है. इस खास मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य और सांसद भी शामिल होंगे. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर...
