Viral Video: धार (Dhar) के प्रसिद्ध गढ़ कालिका माता मंदिर (Garh Kalika Mata Mandir) के ठीक सामने से गुजर रही एक बारात के दौरान कथित रूप से अशोभनीय नृत्य किए जाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर इस घटना का वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद शहर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह में शामिल कुछ डांस कलाकारों ने मंदिर के सामने ही आपत्तिजनक नृत्य किया. उसी समय मंदिर में दर्शन के लिए परिवारजन, महिलाएं और वरिष्ठ श्रद्धालु मौजूद थे. अचानक हुए इस नृत्य प्रदर्शन को देखकर कई लोग असहज और अचंभित रह गए. कुछ श्रद्धालुओं ने शर्मिंदगी और असुविधा की वजह से बिना दर्शन किए ही मंदिर परिसर छोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ये किया
स्थिति बिगड़ती देख मंदिर से जुड़े प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया. समझाइश के बाद बारात को आगे रवाना कराया गया और माहौल को सामान्य किया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होते ही यह तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में नाराज़गी और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
कड़ी कार्रवाई की मांग
स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों के सामने इस तरह का व्यवहार आस्था और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है. उन्होंने प्रशासन से संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
प्रशासनिक प्रतिक्रिया का इंतज़ार
फिलहाल प्रशासन या पुलिस द्वारा इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वीडियो की प्रामाणिकता और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी.
यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए
यह भी पढ़ें : Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा
यह भी पढ़ें : Naxalite Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़; इतने नक्सली हुए ढेर, एक जवान शहीद
यह भी पढ़ें : Khiwani Sanctuary: खिवनी MP का नया इको टूरिज्म स्पॉट; स्थानीय युवाओं को रोजगार, देखें ये दर्शनीय स्थल