विज्ञापन

Baby Birth In Exam Center: 10वीं का एग्जाम देने आई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, परीक्षा केंद्र में हड़कंप

Minor Gives Birth Baby: मामला पीथमपुर के थाना सेक्टर-1 क्षेत्र का है, जहां 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची नाबालिग ने परीक्षा केंंद्र में परीक्षा देते समय अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. पीड़िता आनन-फानन में बाथरूम की ओर भागी, जहां उसने बाद में एक शिशु को जन्म दिया. नाबालिग एक निजी परीक्षा केंद्र में गणित का पेपर देने पहुंची थी.

Baby Birth In Exam Center: 10वीं का एग्जाम देने आई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, परीक्षा केंद्र में हड़कंप
10TH CLASS STUDENT DELIVERED A BABY IN EXAMINATION CENTER

Baby Delivered In Exam Center:  मध्य प्रदेश के धार जिले में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची एक नाबालिग छात्रा द्वारा परीक्षा केंद्र में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है. मंगलवार को 10वीं की परीक्षा देने केंद्र पहुंची बालिका को अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद बालिका ने एक बच्चे का जन्म दे दिया. खबर फैलते पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया. 

मामला पीथमपुर के थाना सेक्टर-1 क्षेत्र का है, जहां 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची नाबालिग ने परीक्षा केंंद्र में परीक्षा देते समय अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. पीड़िता आनन-फानन में बाथरूम की ओर भागी, जहां उसने बाद में एक शिशु को जन्म दिया. नाबालिग एक निजी परीक्षा केंद्र में गणित का पेपर देने पहुंची थी.

ये भी पढ़ें-बुजुर्ग मां की मौत हो गई, दिव्यांग बच्चे घर में 5 दिन शव के साथ बैठे रहे, बदबू आई तब पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

गणित का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची नाबालिग को पेट दर्द हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग लड़की को परीक्षा के दौरान अचानक पेट में तेज दर्द हुआ. पेट दर्द की शिकायत के बाद नाबालिग शौचालय की ओर भागी, जहां कुछ देर बाद उसने एक शिशु को जन्म दिया. परीक्षा केंद्र में शिशु के जन्म की सूचना के बाद पूरे एक्जाम सेंटर में हड़कंप मच गया. तुरंत मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर पहुंचाया गया.

जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं, चिकित्सकीय निगरानी में हैं नाबालिग

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को जन्म देने वाली नाबालिग से पूछताछ की. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि एक युवक पिछले दो वर्षों से उसके साथ संपर्क में था और शारीरिक संबंध बना रहा था. पीड़िता के खुलासे के बाद युवक कान्हा, निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी, बेटमा क्षेत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. जीरो पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संबंधित थाने को जांच के लिए प्रकरण भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-ये भी पढ़ें-'तुम दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन बुर्के वाली ना बनो' युवा लड़कियों से धीरेंद्र शास्त्री की अपील

परीक्षा केंद्र में हुई इस अप्रत्याशित घटना की जांच में जुटी पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है, जिसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. थाना सेक्टर 1 पीथमपुर की उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पीड़िता का प्रेग्नेंट बनाने वाले आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.  

नाबालिग छात्रा के नवजात को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है

नवजात को जन्म देने वाली नाबालिग छात्रा का इलाज कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत काजवे ने बताया कि नाबालिग छात्रा को नवजात शिशु के साथ दोपहर 2 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं, उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शिशु को जन्म देने वाली नाबालिग छात्रा के नवजात को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

ये भी पढ़ें-स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप, 7 दिनों बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close