विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

Baby Birth In Exam Center: बोर्ड एग्जाम देने आई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, परीक्षा केंद्र में हड़कंप

Minor Gives Birth Baby: 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची नाबालिग को परीक्षा केंंद्र में परीक्षा देते समय अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. पीड़िता आनन-फानन में बाथरूम की ओर भागी, जहां उसने बाद में एक शिशु को जन्म दिया. नाबालिग एक निजी परीक्षा केंद्र में गणित का पेपर देने पहुंची थी.

Baby Birth In Exam Center: बोर्ड एग्जाम देने आई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, परीक्षा केंद्र में हड़कंप
10TH CLASS STUDENT DELIVERED A BABY IN EXAMINATION CENTER

Baby Delivered In Exam Center:  मध्य प्रदेश के धार जिले में 10वीं की बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची एक नाबालिग छात्रा द्वारा परीक्षा केंद्र में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है. मंगलवार को बोर्ड परीक्षा देने केंद्र पहुंची बालिका को अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद बालिका ने एक बच्चे का जन्म दे दिया. खबर फैलते पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया. 

10वीं की बोर्ड परीक्षा देने पहुंची नाबालिग को परीक्षा देते समय अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. पीड़िता आनन-फानन बाथरूम की ओर भागी, जहां उसने बाद में एक शिशु को जन्म दिया. नाबालिग एक निजी परीक्षा केंद्र में पेपर देने पहुंची थी.

ये भी पढ़ें- बुजुर्ग मां की मौत हो गई, दिव्यांग बच्चे घर में 5 दिन शव के साथ बैठे रहे, बदबू आई तब पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

गणित का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची नाबालिग को पेट दर्द हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग लड़की को परीक्षा के दौरान अचानक पेट में तेज दर्द हुआ. पेट दर्द की शिकायत के बाद नाबालिग शौचालय की ओर भागी, जहां कुछ देर बाद उसने एक शिशु को जन्म दिया. परीक्षा केंद्र में शिशु के जन्म की सूचना के बाद पूरे एक्जाम सेंटर में हड़कंप मच गया. तुरंत मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

जच्चा और बच्चा स्वस्थ, चिकित्सकीय निगरानी में है नाबालिग

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को जन्म देने वाली नाबालिग से पूछताछ की. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि एक युवक पिछले दो वर्षों से उसके साथ संपर्क में था और शारीरिक संबंध बना रहा था. पीड़िता के खुलासे के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. जीरो पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संबंधित थाने को जांच के लिए प्रकरण भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें-'तुम दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन बुर्के वाली ना बनो' युवा लड़कियों से धीरेंद्र शास्त्री की अपील

परीक्षा केंद्र में हुई इस अप्रत्याशित घटना की जांच में जुटी पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है, जिसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. थाना उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पीड़िता का प्रेग्नेंट बनाने वाले आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.  

नाबालिग छात्रा के नवजात को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया

नवजात को जन्म देने वाली नाबालिग छात्रा का इलाज कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत काजवे ने बताया कि नाबालिग छात्रा को नवजात शिशु के साथ दोपहर 2 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं, उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शिशु को जन्म देने वाली नाबालिग छात्रा के नवजात को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप, 7 दिनों बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com