विज्ञापन

स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप, 7 दिनों बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती

Minor Rape Case: रेप की शिकार हुई स्कूली छात्रा महज 15 साल की है. रेप आरोपी ऑटो ड्राइवर 50 साल का बताया जा रहा है. वारदात करीब 7 दिन पहले अंजाम दिया गया था. खुलासा तब हुआ जब परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई. सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है.

स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप, 7 दिनों बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती
MINOR STUDENT RAPED BY AUTO DRIVER (AI Generated Image)

Minor Raped in Narmadapuram: नर्मदापुरम जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले एक ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अधेड़ उम्र का ऑटो ड्राइवर रोजाना नाबालिग पीड़िता को घर से स्कूल छोड़ने जाता था. रेप पीड़िता के मुताबिक वारदात वाले दिन वह परिचित ऑटो ड्राइवर के साथ घर से स्कूल के लिए निकली, लेकिन घुमाने के बहाने ऑटो ड्राइवर उसे कहीं और ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 

रेप की शिकार हुई स्कूली छात्रा महज 15 साल की है. रेप आरोपी ऑटो ड्राइवर 50 साल का बताया जा रहा है. वारदात करीब 7 दिन पहले अंजाम दिया गया था. खुलासा तब हुआ जब परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई. सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें-सिक्योरिटी गार्ड ने गोदाम में खुद डाका डाला और खुद ही कंपनी तक पहुंचाई चोरी की सूचना, ऐसे हुआ पर्दाफाश

ऑटो ड्राइवर की हैवानियत की शिकार हुई नाबालिग 7 दिनों तक स्कूल नहीं गई

रिपोर्ट के मुताबिक करीब 7 दिन पहले ऑटो ड्राइवर की हैवानियत की शिकार हुई नाबालिग वारदात के बाद से स्कूल नही जा रही थी. परिजनों को शक हुआ और कारण पूछा तो पीड़िता फफक-फफक कर रो पड़ी और परिजनों को आपबीती सुनाई. मासूम के साथ ऑटो ड्राइवर की हैवानियत की कहानी सुन मां-बाप चौंक गए और तत्काल ऑटो ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया

कोतवाली थाने में नाबालिग छात्रा के साथ रेप की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर मुकेश कीर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. आरोपी ऑटो ड्राइवर रोजाना नाबालिग छात्रा को स्कूल छोड़ने जाता था. रेप आरोपी ऑटो ड्राइवर ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग को घटना के बारे में किसी नहीं बताने के लिए धमकाया भी था.

ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!

15 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप का आरोपी ऑटो ड्राइवर छात्रा को रोज स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था. ऑटो ड्राइवर परिचित ही नहीं था, बल्कि उसने परिवार वालों का काफी भरोसा भी जीत रखा था.घटना वाले दिन उसने घूमाने के बहाने पीड़िता को हिंगलाज माता मंदिर के पास ले गया और मंदिर के आसपास इलाके में  उसके साथ दुष्कर्म किया.

ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया

नाबालिग छात्रा से ऑटो ड्राइवर ने रेप किया और फिर उसे स्कूल में छोड़ दिया 

थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि शहर से सटे एक गांव की रहने वाली रेप पीड़िता रोजाना ऑटो से स्कूल आती-जाती थी. आरोपी ड्राइवर ने वारदात को अंजाम देने के लिए पीड़िता को हिंगलाज माता मंदिर के पास नर्मदा किनारे ले गया और सूनसान जगह देखकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद स्कूल में छोड़ दिया था. आरोपी ने पीड़िता को डराया और धमकाया था, जिसकी वजह से पीड़िता चुप रही और स्कूल जाना बंद कर दिया था.

कुल 7 दिनों तक स्कूल नहीं गई रेप पीड़िता परिजनों के सवालों से आगे टूट गई

उल्लेखनीय है जब रेप पीड़िता 7 दिनों तक स्कूल नहीं गई तो परिजनों के सवालों से पीड़िता टूट गई और उसने ऑटो ड्राइवर की सारी करतूत परिजनों को रोते- रोते बता दी. कोतवाली थाने पहुंचे परिजनों ने आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया के शिकायत के आधार आरोपी ऑटो ड्राइवर को पकड़ा गया और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-India's First Prison: सैटेलाइट बेस्ड जीपीएस मॉनिटरिंग से लैस हुआ नर्मदापुरम सेंट्ल जेल, अब फुर्र होने से पहले 100 बार सोचेंगे कैदी!

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close