Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गुरुवार को युवाओं को संबोधित करते हुए व्यंगात्मक लहजे कहा कि, तुम दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन बुर्के वाली ना बनो. ग्वालियर जिले में नवग्रह शक्तिपीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव की कथा में विशेषकर लड़कियों को संबोधित कर रहे धीरेंद्र शास्त्री ने बेटियों से आत्मबल और शक्ति का प्रतीक बनने की अपील करते हुए कहा कि वे दुर्गा और काली जैसी बनें.
ये भी पढ़ें-स्कूल छोड़ने जा रहे ऑटो ड्राइवर ने छात्रा से किया रेप, 7 दिनों बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती
'सत्संग नकारात्मकता रूपी 'एंटीवायरस' को दूर करता है'
बकौल धीरेंद्र शास्त्री, केवल सत्संग सुन लेने से जीवन नहीं बदलता, बल्कि उसे व्यवहार में उतारने से ही परिवर्तन संभव है. हनुमान जी को केवल मानने से नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने से कृपा प्राप्त होती है. जैसे बुझा हुआ दीपक, जलते दीपक के संपर्क में आकर प्रज्ज्वलित हो जाता है, वैसे ही सत्संग मन को प्रकाशित करता है और नकारात्मकता रूपी “एंटीवायरस” को दूर करता है.
'अच्छे आचरण हैं सफलता और ईश्वर-प्राप्ति के आधार'
युवाओं को सोशल मीडिया और इंस्टा रील्स के अत्यधिक प्रभाव से बचने की सलाह देते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सफलता ‘रील लाइक' करने से नहीं, बल्कि ‘रियल लाइफ' में मेहनत करने और पढ़ाई से मिलती है. 18 से 25 वर्ष की उम्र को जीवन का निर्णायक काल बताते हुए बागेश्वर धाम सरकार ने युवाओं से अनुशासन और संस्कार अपनाने पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 'बेटी पापा नहीं कहती...' पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खोला भक्त का पर्चा, पत्नी की हत्या का राज खुला

नवग्रह शक्तिपीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे थे नामचीन
ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में आयोजित पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अभिनेता आशुतोष राणा मौजूद रहे. मध्य भारत की एक अद्वितीय धरोहर नवग्रह शक्तिपीठ पहला स्थल है, जहां नवग्रहों की स्थापना की गई है. मंदिर की संरचना ऐसी है कि एक शिखर की छाया दूसरे पर नहीं पड़ती,है.
ये भी पढ़ें-सिक्योरिटी गार्ड ने गोदाम में खुद डाका डाला और खुद ही कंपनी तक पहुंचाई चोरी की सूचना, ऐसे हुआ पर्दाफाश