विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

Dhar News: गणपति घाट फोरलेन पर हादसा, कंटेनर में घुसा ट्रक, 3.5 घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

Dhar News: इंदौर से मुंबई जा रहा ट्रक धार में गणपति घाट पर पीछे से एक कंटेनर में घुस गया. हादसे के बाद चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. साढ़े तीन घंटे बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Dhar News: गणपति घाट फोरलेन पर हादसा, कंटेनर में घुसा ट्रक, 3.5 घंटे केबिन में फंसा रहा चालक

Dhar road Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना इलाके केराऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर 21 फरवरी की रात करीब 3 बजे एक हादसा हो गया. तेज गति से जा रहा ट्रक  आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गया. हादसा इतना तेज था कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया. 

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP-09-ZY-7215 इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा था. जैसे ही वह गणपति घाट पहुंचा, सामने चल रहे कंटेनर से टकरा गया. हादसे के बाद चालक भानू पिता रामप्रसाद ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंस गया. 

साढ़े तीन घंटे तक फंसा रहा 

सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिलते ही समाजसेवी सन्नी जाट समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान एनएचएआई की टीम, पुलिस बल, टोल एंबुलेंस, कटर मशीन और क्रेन भी घटनास्थल पर मौजूद थी. रेस्क्यू टीम द्वारा काफी प्रयास किए गए, लेकिन चालक को बाहर निकालना बेहद कठिन साबित हो रहा था. इसी तरह करीब साढ़े तीन घंटे बीत गए.    

6 करोड़ का इनाम, 135 जवानों का हत्यारा, कौन है सरेंडर करने वाला दुर्दांत नक्सली देवजी?

सीट तोड़कर निकाला बाहर 

इसके बाद सन्नी जाट और अन्य लोगों की मदद से सीट तोड़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत शासकीय अस्पताल धामनोद पहुंचाया गया, जहां डॉ. रश्मी सोलंकी ने प्राथमिक उपचार किया. बताया जा रहा है कि चालक भानू को गंभीर चोटें आई हैं. एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी हालत के बारे में साफ तौर पर पता चल सकेगा. डॉक्टरों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर उसे रेफर किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close