विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2024

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के विधायक से कहा, 'कहां गलत पटरी पर बैठे हो हमारे साथ आ जाओ'

मंच से मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के विधायक से ऐसी बात कही कि राजनीतिक चर्चा शरू हो गईं. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कहां गलत पटरी पर बैठे हो, हमारे साथ आ जाओ.

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के विधायक से कहा, 'कहां गलत पटरी पर बैठे हो हमारे साथ आ जाओ'
सीएम यादव जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आए हुए थे

Madhya Pradesh News:  जबलपुर में आयोजित हुए सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में एक मजेदार वाकया देखने को मिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना संबोधन शुरू किया तो उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों की तारीफ करते हुए स्वागत किया, लेकिन जब मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र से आने वाले कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम का नाम ले रहे थे तो उन्होंने कांग्रेस विधायक की चुटकी लेते हुए कहा की 'कहां गलत पटरी पर बैठे हो हमारे साथ आ जाओ.'

ये भी पढ़ें Gariaband News: अवैध खनन करने वालो के हौसले तो देखिए, खनिज टीम पर ही कर दिया जानलेवा हमला...

क्या सीएम साहब ने दिया है बीजेपी में आने का न्यौता

अगर इन इशारों को डिकोड किया जाए तो यही लगता है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक को बीजेपी में आने का न्यौता दे दिया. सीएम यादव ने सीधे तौर पर नहीं लेकिन इशारों- इशारों में कांग्रेस विधायक को बीजेपी में आने का न्यौता दे डाला. मंच पर हुए इस वाकया के बाद राजनीतिक चर्चा होनी स्वाभाविक थी और वो हुई भी.

मध्य प्रदेश के विकास पर ध्यान देने की कही बात...

इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम से जब मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने मुख्यमंत्री को मध्य प्रदेश के विकास पर ध्यान देने की बात कही.

ये भी पढ़ें पराठा खाकर बन सकते हैं लखपति ! कहीं ये मौका हाथ से ना निकल जाए... जल्दी पहुंच जाइए जयपुर के 'पराठा जक्शन'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com